ससुरालीजनों ने बहू को किया आग के हवाले

मसूरी क्षेत्र के गांव ढाबरसी में दो सप्ताह पहले जेबा नाम की महिला को ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर जला दिया। उसकी शुक्रवार रात करीब 11 बजे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में मौत हो गई।

मामले में जेबा के पिता ने उसके पति समेत ससुरालियों के आठ लोगों के खिलाफ मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

 

जेबा के पिता शफी का आरोप है कि पति वाहिद, देवर, देवरानी रेशमा, सास, नन्द दिलजहां,अखतरी, हारून और अमतूल ने जान से मारने की नियत को जलाने को जलाया है। अभी दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे और मारपीट करते थे।

 

उन्होंने इसी बात पर जला दिया। जेबा को आठ साल की एक बेटी 8 ननिहाल में ही रह रही है। जेबा का मंडौली स्थित कब्रिस्तान में दफीना किया गया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगी हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

      फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस…

    Leave a Reply