बहराइच **रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गाँव में दो दिन पूर्व बारात में मारपीट से एक व्यक्ति का मृत्यु हो जाने पर हत्या में शामिल 4 अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार**मनोज त्रिपाठी.

पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के निर्देशन में व0उoनि0 अनिल कुमार यादव व चौकी इंचार्ज बाबागंज उ0नि0 रामगोविन्द वर्मा मय हमराही पुलिस बल द्वारा दिनांक 05.03.2024 को थाना स्थानीय के ग्राम रामनगर दा0 बसन्तपुर ऊदल में बेचन आर्या के घर आयी बारात में दो पक्षों में मारपीट होने व मारपीट में घायल व्यक्ति सोनू आर्या पुत्र बांके लाल निवासी बलदीवसिंहपुरवा थाना रामगाँव बहराइच के सिर में गम्भीर चोटे लगने के कारण मृत्यु हो जाने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 114/2024 धारा 147/148/304/308/323/504/506 IPC व 3(2)(V) SC/ST Act जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय द्वारा की जा रही है क्षेत्राधिकारी नानपारा द्वारा नामजद अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में थाना रूपईडीहा पर प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह द्वारा एक टीम व0उ0नि0 अनिल कुमार यादव व चौकी इंचार्ज बाबागंज उ0नि0 रामगोविन्द वर्मा व उ0नि0 संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में गठित किया गया । उक्त गठित टीम द्वारा आज दिनांक 07.03.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्तगण 01. जितेन्द्र वर्मा उर्फ गुड्डू पुत्र ओंमकार वर्मा निवासी रामनगर थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच 02. अरविन्द उर्फ मटरू पुत्र रमेश निवासी लक्ष्मणपुर दा0 सलारपुर थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच 03. चन्द्रप्रकाश वर्मा उर्फ डब्लू पुत्र राम बहोरे वर्मा निवासी रामनगर थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच 04. ओमकार पुत्र राम बहोरे वर्मा निवासी रामनगर थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच को भवनियापुर पुलिया से समय 08.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद ट्रैक्टर की लोहे की पटिया व 03 अदद बांस के डण्डो को जो अभियुक्तगण ने रामनगर में बाग के पीछे पुआल में छिपाये थे जिससे अभियुक्तगण ने घटना को अंजाम दिया था को बरामद किया गया । तत्पश्चात अभियुक्तगण को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    बहराइच *थाना रिसिया पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री का फर्जी सह प्रतिनिधि बनें जालसाजों को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मंदिर स्थित शिविर कार्यालय का फर्जी सह प्रतिनिधि बन कर फोन कर अधिकारियों / आम जनमानस पर दबाव बनाते गैर कानूनी कार्य करने…

    गुजरात प्रदेश के पाटण जिले में एक निजी अस्पताल में अमानवीय घटना को लेकर चारों तरफ पड़ रही फिटकर प्रशासन से न्याय की गुहार

    १०/१२/२०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के पाटन जिले के एक निजी अस्पताल में एक अमानवी घटना सामने आई है। थारा थाना क्षेत्र की एक…

    Leave a Reply