होली से पहले तीखे तेवर दिखाएगी गर्मी, जानिये मौसम का मिजाज *मनोज त्रिपाठी.

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। गर्मी शुरू हो चुकी है।लगातार बढ़ते तापमान से लोगों को पसीना छूटने लगा हैं। सुबह की ठंडक बरकरार है,लेकिन दोपहर में चुभने वाली धूप होने लगी है। प्रयागराज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर और नोएडा में भी तेज धूप हो रही है। ठंडी हवाएं चलना बंद हो गई हैं। मौसम विभाग ने आने वाली 19 और 20 मार्च को लेकर मौसम का अपडेट दिया है।
यूपी में गर्मी लगातार बढ़ रही है। आने वाले 3 दिन बाद फिर से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव होने वाला है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 19 और 20 मार्च को यूपी में औसतन तापमान 31 डिग्री सेल्ससियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में तेज गर्मी लगने लगेगी। साथ ही कुछ इलाकों बादल भी छाने की संभावना है। बरहाल 17 और 18 मार्च को मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होने वाला है। मौसम साफ रहेगा।
*बढ़ रही है तपिश*
उत्तर प्रदेश में साफ मौसम बना हुआ है। सुबह की शुरुआत ठंडी हवा से होने के साथ ही दोपहर को सूरज की तपिश बढ़ रही है। शाम को चलने वाली ठंडी हवाऐं अब लगभग बंद हो चुकी हैं। ऐसे में रात का तापमान भी बढ़ रहा है। लोगों को पंखा चलाने की जरूरत पड़ने लगी है। ऐसे में आने वाले दिनों भीषण गर्मी पड़ने वाली है।मार्च के अंत तक पूरी तरह से गर्मी पड़ने लगेगी।
*जानें कहां कितना रहा तापमान*
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हरदोई में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 30.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 33.4 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 32.0 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 33.7 डिग्री सेल्सियस, ***** बहराइच  ** में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा बीस दिन से चल रहे अन्नपूर्णा भोजनालय में किया सहयोग जीता कामदारों का दिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी विस्तार में आज पांडेसरा पुलिस लाइन के नव नियुक्त पुलिस इंस्पेक्टर श्री के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के श्री राम फाइनेंस ने व्यापारियों के लिए क्रेडिट पहुंच बढ़ाने हेतु फिनटेक पोर्टल लॉन्च किया सी ए आई टी अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात सुरत शहर सी ए आई टी:: श्रीराम फाइनेंस ने व्यापारियों के लिए क्रेडिट पहुंच बढ़ाने हेतु फिनटेक पोर्टल लॉन्च किया फिजिटल प्लेटफॉर्म…

    Leave a Reply