बहराइच **नानपारा के पौराणिक शिवालय बाग में आयोजित हुआ नशा मुक्त – भयमुक्त शतप्रतिशत मतदान का महाअभियान चौपाल**मनोज त्रिपाठी.

बहराइच 2 अप्रैल , पौराणिक शिवालय बाग शिव मंदिर नानपारा में आयोजित होली मिलन समारोह एवं “नशामुक्त भयमुक्त शतप्रतिशत मतदान महाअभियान चौपाल” को संबोधित करते हुए नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि , नशा मानव समाज के लिए घातक है विशेषकर युवाओं को नशा प्रभावित कर रहा है इससे परिवार के साथ समाज व देश भी प्रभावित हो रहा है ऐसे मे हम सब का दायित्व है कि , सभ्य समाज एवं मजबूत राष्ट्र को बनाए रखने के लिए नशा का प्रभावी ढंग से प्रतिकार करें और अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन से सहयोग बनाकर जन जागरण अभियान भी चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए भयमुक्त होकर शतप्रतिशत मतदान अभियान में सहभाग किया जाए।
विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा ने कहा कि, नानपारा विधानसभा के लोगों के स्वास्थ्य सम्वर्धन के लिए लगातार वे प्रयासरत हैं बेहतर चिकित्सा व्यवस्था एवँ दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए लगातार भी लगातार प्रयास जारी है।
आयोजक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि , नानपारा परिक्षेत्र में लगातार अवैध नशा का प्रचलन बढ़ रहा है अवैध नशा उपभोग के चलते सैकड़ों तरूण युवाओं की मृत्यु हो चुकी है हजारों घर परिवार बर्बाद हो चुके हैं हालात भयावह हैं।
मिशन अध्यक्ष ने आवाहन करते हुए कहा कि , संगठन द्वारा चलाये जा रहे विष मुक्त खेती नशामुक्त गांव अभियान से जन जन को जोड़ा जाए ताकि हमारा समाज नशामुक्त होकर समाज और रास्ट्र के नवनिर्माण के सहभागी बन सके।
किसान परिषद जिला महामंत्री केशव पाण्डेय ने विषमुक्त खेती नशामुक्त गाँव आंदोलन को सफल बनाने के लिए जन-जागरण अभियान से आम जन की सहभागिता की बात कही।
रामलीला कमेटी नानपारा के अध्यक्ष दीपू पोरवाल ने होली के शुभ पर्व पर सर्व समाज को शुभकामनाएं देते हुए रामलीला मैदान को अत्याधुनिक ढंग से सुसज्जित किये जाने की बात कही।
समाजसेवी पंकज जायसवाल ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुए सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता राहुल पाण्डेय ने किया।
आयोजित चौपाल की अध्यक्षता करते हुए महंत शिवालय बाग वीरेन्द्र गिरी जी महाराज ने शिवालय बाग शिव मंदिर का महिमामंडन करते हुए इस अस्थल को पवित्र एवं पौराणिक बताते हुए श्रद्धालुओं व आस्थावान जनों के लिए और अधिक सुविधाओं को सुलभ करवाये जाने की मांग की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी चमन चौरसिया , गोल्डी सरदार , किसान नेता सरदार सुखविंदर सिंह , समाजसेवी चंद्रप्रकाश मिश्र , बबलू श्रीवास्तव , संजय निषाद , छैल बिहारी ,पवन शुक्ल , अमित पाण्डेय , पर्यावरण विद धीरेंद्र शर्मा , समाजसेवी सतेन्द्र वर्मा , नमामि गंगे प्रकल्प जिला संयोजक राकेश चेन्द्र श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहें।
प्रधान नानपारा देहाती ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
समापन अवसर पर मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव व नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में शिवालय बाग मंदिर परिसर में नशामुक्त समाज बनाने का सामूहिक शपथ भी दिलाया गया तथा नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया गया।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply