प्रियांशी होम इंटीरियर फर्नीचर के शोरूम का उद्घाटन

प्रियांशी होम इंटीरियर फर्नीचर के शोरूम का उद्घाटन

गेबाराम चौहान

सायला।

मुख्यालय पर सिणधरी रोड़ माली समाज लहर भारती कुटिया के पास प्रियांशी होम इंटीरियर फर्नीचर के शोरूम का बुधवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में सांचोर मठ के मठाधीश श्री श्री 1008 श्री गणेशनाथ जी महाराज के सानिध्य में आसपास के गांवो के प्रबुद्धजनों द्वारा प्रियांशी होम इंटीरियर शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के उपरांत महंत गणेशनाथ जी ने बताया कि उपखंड में यह पहला आधुनिक फर्नीचर का दुकान है। इस शोरूम में अपने प्रतिष्ठानों व घरों में लगाने से भवनों की सुंदरता बढ़ जाती है , साथ ही ये कई सालों तक खराब नही होता एवं जरूरत पड़ने पर इन फर्नीचर को खोलकर अन्य जगह पुनः लगाया जा सकता है। वही शोरूम के डायरेक्टर अजमल राठौड़ ने बताया कि पक्के मकानों पर प्लास्टर करने के बजाय इस फर्नीचर को लगाया जा सकता है , जिससे सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ ही खर्च भी कम आता है। वही कम्पनी के जालौर शाखा के डायरेक्टर उत्तम केपावत ने बताया कि इस शोरूम में हर डिजाइन उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें हर डिजाइन में शहरों से कम कीमत पर फर्नीचर उपलब्ध है। मौके पर सरपंच दीपाराम ओटवाला , सरपंच हस्तीमल , भरत मेघवाल , लीलाराम सुराणा , नारायनदान , आसकरण सिंह , सुरेश कुमार , नरसीदान सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पाकुड़: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, उपाध्यक्ष राणा ओझा ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    शांति, करुणा और समरसता का पर्व है बुद्ध पूर्णिमा: नगर परिषद उपाध्यक्ष पाकुड़। बुद्ध पूर्णिमा एवं भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर पाकुड़ रेलवे कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर में…

    के पी ग्रुप के सी एम डी डॉ श्री फारूक पटेल बताया कि वाइब्रेंट गुजरात केवल एक इवेंट ही नहीं बल्कि परिवर्तन की प्रेरक शक्ति है

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वाइब्रेंट गुजरात केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि परिवर्तन की प्रेरक शक्ति है: केपी ग्रुप के CMD डॉ. फारुक पटेल सूरत: वाइब्रेंट गुजरात रीजनल…

    Leave a Reply