राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा का चौथा स्थापना दिवस दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट के

राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा का चौथा स्थापना दिवस दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट के अंतर्गत मल्टीपरपज हॉल में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उदयपुर राजस्थान के सांसद श्री अर्जुन लाल मीणा दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू जी मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह दरबार आदि प्रमुख रूप से रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा ने की। कार्यक्रम में भारत के सुप्रसिद्ध कवियों द्वारा है राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जो उपस्थित जनसमूह ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी जीके पाठक के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सांसद अर्जुन लाल मीणा, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा जी द्वारा पुष्प माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड भारत सरकार नई दिल्ली के सदस्य के कार्यों की सराहना करते हुए राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम जी द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर ए के सिंह विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हितेश मिश्रा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस चौधरी युवा प्रकोष्ठ महासचिव अर्पित वशिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रकाश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष विमल वंशवाद महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनीता त्यागी आदि प्रमुख रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Editor In Chief TN NEWS 24

    बदलते वक्त का, बदलते भारत का, आज के हर युवा पीढ़ी की, पहली पसंद.... TN NEWS 24 आवाज़ जुर्म के खिलाफ़ 

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश के सूरत जिले के ओलपाड तहसील में बड़ी संख्यामें देशी और विदेशी शराब के अड्डे गैर कानूनी ढंग से खुले आम चलाए जा रहे हैं प्रशासन द्वारा जांच करके कायदे सर कार्यवाही करने की गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी से अनुरोध करते गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक

    13/12/2025 टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तालुका में व्यापक स्तर पर चल रहे देशी-विदेशी शराब के गैरकानूनी व्यापार…

    गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जैसलमेर जसदड तहसील के अटकोट गांव में दिल्ली निर्भया कांड को वापस याद दिलाती 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

    * ११/१२/२०२५टी एन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जसदण तहसील के अटकोट गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म- इस मामले में…

    Leave a Reply