त्रयोदशी कार्यक्रम में हमला बोल दिया गया। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने

त्रयोदशी में पथराव के बाद हुई गोलीबारी

Agra:– खंदौली क्षेत्र के गांव नगला चतुरा में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर त्रयोदशी कार्यक्रम में हमला बोल दिया गया। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। पथराव और फायरिंग हुई। आठ लोग घायल हो गए। एक युवक गंभीर रूप से घाल है। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस

Oplus_0

मौके पर पहुंची। पुलिस को देख उपद्रवी मौके से भाग निकले। सतीश चंद्र शर्मा निवासी गांव नगला चतुरा (गिजौली) के दिवंगत चाचा का शुक्रवार को त्रियोदशी कार्यक्रम चल रहा था। लोग ब्रहम भोज कर रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने वहां हमला बोल दिया। लाठी-डंडों, सरियों व लोहे के पाइपों का इस्तेमाल किया गया। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। पथराव व फायरिंग शुरू हो गयी। गांव में अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज टोल प्लाजा अंकित पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर भाग गए। बवाल में सतीश चंद्र शर्मा पक्ष के रविन्द्र, पप्पू व लुकमान सिंह और प्रधान पक्ष के देवेंद्र सिंह, मुस्कान, शीतल वीनेश व ब्रहम भोज में शामिल होने आया पड़ोस के गांव नगला भवानी निवासी हरिओम चौधरी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थाना अध्यक्ष खंदौली राजीव कुमार सोलंकी का कहना है कि दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश चल रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सूरत के कॉजवे पर अधेड़ उम्र का आदमी ज़मीन पर कूदा या यह कोई हादसा था? फायर ब्रिगेड ने उसे ज़िंदा बाहर निकाला

    सूरत में देर रात करीब 11 बजे एक अधेड़ व्यक्ति कॉजवे से नीचे गिर गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कीचड़ में फंसे व्यक्ति को बाहर…

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा किरावली/बिचपुरी। बिचपुरी ब्लॉक के ग्राम नागर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की…

    Leave a Reply