संरचना सोशल फाउंडेशन की यूथ ब्रिगेड ने दिया सैंकड़ों युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

*संरचना सोशल फाउंडेशन की यूथ ब्रिगेड ने दिया सैंकड़ों युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन*

*युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को पुनः विश्व गुरु: अवनीश अरोड़ा*

*गायन, नृत्य, कविता, कला और कृष्णवेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं के प्रतिभागी 180 बच्चों को यूथ हॉस्टल में किया पुरस्कृत*

आगरा। संरचना सोशल फाउंडेशन की यूथ ब्रिगेड द्वारा रविवार को यूथ हॉस्टल में युवा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विगत 10 से 28 अगस्त के मध्य गायन, नृत्य, काव्य-पाठ, कला, कृष्ण वेशभूषा और रक्षा सूत्र सहित विभिन्न विधाओं के अंतर्गत ऑनलाइन प्रविष्टि द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले 12 स्कूलों के 180 बच्चों को फाउंडेशन के अध्यक्ष अवनीश अरोड़ा द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र और विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ मेडल व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। इन बच्चों में 03 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के किशोर और युवा शामिल थे।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष अवनीश अरोड़ा ने कहा कि आज के ये युवा ही कल का भविष्य हैं। ये ऊर्जावान और प्रतिभाशाली युवाशक्ति ही भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएगी।
समारोह में फाउन्डेशन की उपाध्यक्ष डॉ. नीतू चौधरी, सचिव सोनल मित्तल, साहित्य पटल से मोहिनी भटनागर, वंदना तिवारी, नरेश चंद्रा, चित्रा गुप्ता, डॉ. तान्या जैन, पिंकी अग्रवाल, अंकित मल्होत्रा, विख्यात अरोड़ा, श्रीमती सीमा अरोड़ा,
यूथ ब्रिगेड की उपाध्यक्ष आलिया शाहिद, सचिव यशस्वी मित्तल, सह सचिव आर्यन अरोड़ा, और कोषाध्यक्ष महक आहूजा भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।तकनीकी इंचार्ज कुशाग्र मित्तल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply