सायला में गणपति प्रतिमा विसर्जन में उमड़ा आस्था का जन सैलाब शोभायात्रा से पहले भक्तों ने की महाआरती

सायला में गणपति प्रतिमा विसर्जन में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

शोभायात्रा से पहले भक्तों ने की महाआरती

रिपोर्ट गेबाराम चौहान जालौर 

जालौर:– सायला। कस्बे के रिध्दि सिध्दि श्री गणपति मन्दिर में गणेश महोत्सव के तहत स्थापित गणेश प्रतिमा का अनन्त चतुदर्शी पर धूमधाम से वरघोड़े के साथ विसर्जन किया गया।विसर्जन से पूर्व पुराना बस स्टैंड गणपति मन्दिर से डीजे व ढोल ढमाकों के साथ वरघोड़ा रवाना हुआ।वरघोड़े में सुसज्जित वाहन में गणपति की प्रतिमा विराजमान थी। जिसके आगे पीछे श्रद्धालु भक्ति गीतों पर गुलाल उड़ाते हुए जयघोष के साथ झूमते हुए चल रहे थे। इस दौरान भक्त गणपति के गीतों के साथ जमकर नाचे तथा गणपति के जयघोष लगाए।

वरघोड़ा पुराना बस स्टैंड से रवाना होकर तालाब पहुचा।तालाब किनारे विसर्जन से पूर्व भक्तों ने आरती कर खुशहाली की कामना के साथ विसर्जन किया गया। वहीं गणेश चतुर्थी से ही आदर्श विद्या मंदिर सायला में स्थापित गणेश प्रतिमा का भी अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया गया। वरघोड़े में आदर्श विद्या मंदिर के नौनिहालों द्वारा शिव, पार्वती, राधा कृष्ण आदि झांकियां सजे धजे ट्रैक्टर पर विराजित रही। वही इससे पूर्व विद्या मंदिर के स्थानीय समिति सदस्यों तथा कर्मचारियों द्वारा गणेश प्रतिमा के समक्ष आरती की गई। तत्पश्चात गणपति बप्पा को लड्डुओं का भोग लगाया गया। वहीं सभी विद्यार्थियों व उपस्थित लोगों को प्रसादी का वितरण किया गया। इसी के साथ दस दिनों से स्थापित गणेश प्रतिमा का धूमधाम से विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया गया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

    आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल…

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    Leave a Reply