कैरियर जागरूकता: राजकीय हाईस्कूल सेमरा, खंदौली में लगा करियर मेला

अर्जुन रौतेला (आगरा संवादाता)। राजकीय हाई स्कूल सैमरा खंदौली में आज दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को पंख पोर्टल के अंतर्गत करियर मेले का आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन खंदौली विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख श्री आशीष शर्मा के के द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रभारी पंख पोर्टल श्रीमती भावना चौहान के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने कला, विज्ञान, वाणिज्य, लघु एवं कुटीर उद्योग बैंकिंग, ब्यूटीशियन, कृषि, मधुमक्खी पालन, मछली पालन और पशुपालन आदि विविध विषयों पर अपने स्टाल के माध्यम से करियर को एक नई दिशा देने का प्रयास किया।
इस अवसर पर कैलाश स्मारक आईटीआई तथा रुड सेट संस्थान एत्मादपुर द्वारा लगाई गई स्टॉल से छात्रों ने जानकारी प्राप्त की।

ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं से वार्तालाप करते हुए मॉडल्स तैयार करने वालों से विद्यार्थियों से सवाल – जवाब किया तो विद्यार्थियों ने बड़ी सहजता से अपने मॉडल से संबंधित जानकारी दी, जिसकी प्रमुख द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई।

कैरियर मेले के सफल आयोजन में राहुल सारस्वत, रेनू वर्मा एवं सविता गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।
प्रधानाध्यापिका श्रीमती आराधना सिंह ने मेले में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया तथा छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष ओर वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट चेंबर द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष और वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित अलर्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख…

    एक मई गुजरात स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सुरत शहर पुलिस द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी का किया आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एक मई गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अठवालाइंस स्थित *इनडोर स्टेडियम* में सूरत शहर पुलिस के द्वारा एक *शस्त्र प्रदर्शनी* का आयोजन…

    Leave a Reply