अखिल भारतीय ओबीसी मोर्चा ने धूम -धाम से मनाया गणतंत्र दिवस

आगरा। अखिल भारतीय ओबीसी मोर्चा महानगर आगरा ने 76वे गणतंत्र दिवस पर ध्वजा फहराया व मिष्ठान वितरण कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया । आगरा महानगर कार्यालय लिंक रोड, नुनिहाई, रामबाग पर अखिल भारतीय ओबीसी मोर्चा महानगर कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष हाकिम सिंह राठौर द्वारा झण्डा फहराया उसके बाद वहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार साझा किए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी ओबीसी मोर्चा को और आगे तक ले जाकर इसका विस्तार करें और सभी वर्गों के लोगों की समस्याओं का समाधान करायें।

वरिष्ठ पत्रकार सीपी सिंह ने गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि हम सभी को जाति वर्ग धर्म से भी ऊपर उठकर देश के संविधान के तहत राष्ट्र को विकसित बनाने में अपना योगदान अवश्य दें। एवं ओबीसी मोर्चा सभी दलित, पिछड़े,ओबीसी वर्गों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहे।

मंडल अध्यक्ष दिनेश ने गणतंत्र दिवस के इतिहास के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन ब्रजमोहन राठौर ने किया। महानगर अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाहा ने समापन की घोषणा करते हुए कहा कि हम सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष किशन सिंह बघेल, सोहनलाल सोनी एडवोकेट, अतर सिंह बघेल, मुकेश राठौर, मनोज राठौर, दुर्गा प्रसाद गोला, रवि राठौर, इंद्रपाल यादव, भीमसेन चौधरी, वीरेंद्र सिंह, संजय, विजय कुशवाहा, डोंगर सिंह राठौर, रामकिशन राठौर आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल में छापेमार कार्रवाई

    रिपोर्ट : रूपेश चंद्रवंशी स्थान : कवर्धा, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़   बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल…

    गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है दोस्ती का गलत फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला पुलिस कर्मी को धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया

    २२/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म, पर राज्य में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल राज्य में महिला सुरक्षा…

    Leave a Reply