उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ .भोज कुमार शर्मा की हुंकार

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ .भोज कुमार शर्मा का स्वागत अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज आगरा में हुआ। अपने स्वागतीय भाषण में शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ.भोज कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है, शिक्षक को नई शिक्षा नीति के अनुसार अपने आप को आधुनिक बनाना पड़ेगा। शिक्षकों का हित संगठित रहने में है। संघर्ष के कारण शिक्षकों ने उपलब्धियां हासिल की है। तो वहीं शिक्षा विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ डॉ. भोज कुमार शर्मा ने हुंकार भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शीघ्र शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार की लड़ाई रहेगा। भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर जिला विद्यालय शिक्षक कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सहयोग करेगा परंतु उससे पहले शिक्षकों को पिछले वर्ष का मूल्यांकन पारिश्रमिक अभी तक नहीं मिला है, जिससे शिक्षकों में रोष है। पिछले वर्ष के परिश्रम का भुगतान शीघ्र से शीघ्र किया जाए।

डॉ. भोज कुमार शर्मा का सम्मान डॉ. मोहम्मद जमीर, हाजी विलाल,मुईन उद्दीन, धीरज सिंह धाकड़, जितेन्द्र तिवारी, मोहम्मद रेहान, साजिद अली, साहिद रजा, सचिन कुमार सज्जन पाल सिंह, तनविजय सिंह, व्योम पांडे आदि शिक्षक नेताओं ने किया।

कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद साकिब ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद रेहान ने की।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    राजस्थान से 19 साल की लड़की 45 साल का आदमी+++++++

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट राजस्थान से 19 वर्षीय युवती को भगाकर सूरत लाने का आरोप, स्मीमेर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत सूरत: राजस्थान के गुड़ामालाणी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में मजदूरों पर लाठी चार्ज के विरोध में मजदुर सेना का विरोध डी जी पी को++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में मजदूरों पर लाठीचार्ज के विरोध में मजदूर सेना का आक्रोश DGP, पुलिस कमिश्नर एवं कलेक्टर को सौंपा लिखित आवेदन, मजदूरों की…

    Leave a Reply