समाजसेवी एवं विवेक फौजी ने दौड़ प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। जनपद आगरा के विकास खंड खंदौली के गांव पीलीपोखर में स्थानीय संभ्रांत लोगों ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन गणतंत्र के उपलक्ष्य में किया, जिसमें लगभग 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार समाजसेवी ने संविधान शिल्पी सिंबल ऑफ नॉलेज बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर की जिसके बाद सुनील कुमार समाजसेवी, विवेक फौजी, डॉ. रिंकू हरिकिशन जाटव ने फीता काटकर युवाओं को दौड़ाया।

सुनील समाजसेवी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क पाया जाता है, इसलिए हम सभी को अपने स्वास्थ के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए, शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे आसान और सरल तरीका केवल दौड़ हैं, दौड़ लगाने से हमारे संपूर्ण शरीर की मांसपेशियों का चलन हो जाता है।


दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले नगला जार, पोईया निवासी विवेक फौजी पुत्र प्रमोद कुमार ने बताया कि खासतौर से युवाओं को कम से कम 40 मिनट तक रोजाना दौड़ लगानी चाहिए, जिससे हृदयगति, पैर, दिमाग, पेट, जांघ, दिमाग आदि संतुलित रहता है और इसके साथ ही आधुनिक बाहरी खान – पान से खुद को बचाते हुए कच्चे अनाज, बादाम, दूध, दही आदि से निर्मित घर का भोजन ही करना चाहिए क्योंकि वर्तमान में जिस तरह नई नई बीमारियों का आगमन हुआ है उसके पीछे सबसे बड़ा कारण बाहरी भोजन के साथ अमर्यादित दिनचर्या है।


पहले मच के 80 प्रतिभागियों में से प्रथम दस विजेता रहे क्रमशः प्रथम अवधेश (सादाबाद), शिवशंकर पाल (एटा), रघुबीर सिंह (सासनी), लव कुमार (पटलोनी), डी के (भरतपुर), विवेक (हाथरस), कुलदीप (पटलोनी), सतेंद्र (फतेहाबाद), प्रमोद (तोडरा), कुलदीप बघेल (आगरा) को भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार समाजसेवी ने मैडल, एवं स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।


उक्त दौड़ प्रतियोगिता को आयोजित करने में हड्डी डॉक्टर रिंकू की टीम में सुनील कुमार, पुष्पेंद्र उर्फ लल्लू , किशन स्वरूप, लक्की वर्मा, एलन वर्मा, ब्रजेश कुमार, दीपक वर्मा, मोहित वर्मा, दीपक रेसर आदि शामिल रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    स्वर्गीय श्री लोखंडी पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी कि १५० वी जन्म जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने दोनों डिप्टी सीएम के साथ पहुंचे केवड़िया नर्मदा गुजरात

    १३/११/२०२५सूरत गुजरात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ अपने दोनों डिप्टी सी एम श्री केशव प्रसाद मौर्य और श्री बृजेश पाठक जी के साथ 12 नवंबर को गुजरात…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर कांग्रेस कार्यालय को ५० साल से सेवा देने वाले निडर साहसी और निष्ठावान कार्यकर्ता श्री सम्मुख भाई मैसूरिया के निधन पर गुजरात प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    १३/११ /२०२५ सूरत गुजरात प्रदेश सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक जी ने कहा कि आज, दिनांक 13 नवम्बर 2025 को, हृदय में गहरी वेदना…

    Leave a Reply