दिल्ली की राजनीति में सबकी सोच और बदले समीकरण, रेखा गुप्ता कौन हैं जो होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री..?

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित दफ़्तर में पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगी.

ये हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों के सामने रेखा गुप्ता के नाम का एलान करते हुए कहा, “प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा के नाम का प्रस्ताव दिया. नौ लोगों ने उनके नाम का अनुमोदन किया. अब हम सब राजभवन जा रहे हैं.”

रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, रविशंकर प्रसाद और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा करती हूं. मैं अपने सभी विधायकों का धन्यवाद अदा करती हूं.”

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं.

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को क़रीब 30 हज़ार वोट से हराया था.

वह इसी सीट पर 2020 के चुनाव में मामूली अंतर से हार गईं थीं.

रेखा गुप्ता दिल्ली नगर निगम की पार्षद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

 

Editor_Prem Chauhan 

रेखा गुप्ता दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं.

2004 से 2006 तक वो भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रहीं.

Oplus_131072

रेखा गुप्ता का निजी जीवन 

रेखा गुप्ता (बाएं) दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. उनके कॉलेज के दिनों की इस तस्वीर में उनके साथ अलका लांबा भी नज़र आ रही हैं.

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

    आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply