सूरसदन में बह रही गौ महिमा महोत्सव की अमृत धारा

 

*भारत को गौ लोक बना दो, जन-जन का दुख दूर भगा दो..*

*सूरसदन में बह रही गौ महिमा महोत्सव की अमृत धारा, रसराज महाराज कर रहे शिव महापुराण सँग गौ कथा की रसवर्षा*

आगरा। गो महिमा महोत्सव समिति आगरा के तत्वावधान में सूरसदन में आजकल नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव की अमृत धारा प्रवाहित हो रही है।
महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को भी सुबह की बेला में जहाँ भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका बड़े ही श्रद्धा भाव से अभिषेक और पूजन किया, वहीं शाम की बेला में मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज के परम कृपा पात्र रसराज जी महाराज ने कहा कि जन-जन में गौ माता की पूजा और सेवा का भाव जगाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। वेद लक्षणा भारतीय गौ माता का समग्र सृष्टि में बड़ा योगदान है। ये यज्ञ करती भी हैं और कराती भी हैं। ऐसी 100 गौ माताओं की जान भी बच गई तो यह आयोजन सफल होगा। उन्होंने भोजन की थाली में गव्य पदार्थों को शामिल करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि गौ माता के घी के दर्शन करने व एक चम्मच नित्य पान करने से सारे पाप जलकर भस्म हो जाते हैं।
कथा क्रम में उन्होंने बताया कि भगवान शिव को 16 उपचारों में भस्म विशेष रूप से प्रिय है, और उसमें भी भगवान गौ मय भस्म से सर्वाधिक प्रसन्न होते हैं। उन्होंने समझाया कि जो भक्त भगवान शिव को गूगल, कपूर, लौंग, केसर और तुलसी से निर्मित धूप अर्पण करते हैं, उनके यहाँ से माता लक्ष्मी कभी नहीं जातीं।
इस दौरान इस भजन के द्वारा भी यह सुंदर संदेश सबके हृदय को छू गया- ” भारत को गौ लोक बना दो। जन-जन का दुख दूर भगा दो। गौ पूजा घर-घर में होती, फिर से उस गौरव को ला दो..”
इस दौरान हनुमान दास बाबा ने अपने आशीर्वचनों से सबको निहाल कर दिया। गौ कृपा कथा वक्ता साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने भी गौ माता की महिमा की चर्चा करते हुए गव्य पदार्थो और पंचगव्य के सेवन से रोगों के निदान पर प्रकाश डाला। गौ वैज्ञानिक शुचि वर्मा ने हर घर गाय के महत्व पर प्रकाश डाला।
गोपेश कृष्ण दास जी, मनोज यादव, महेश उपाध्याय, पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, ऋषि उपाध्याय, सुमन गोयल, सुधीर आर्य रिंकू, अर्जुन शर्मा, नितेश बंसल एड. रामदेव तिवारी, हरिशंकर उपाध्याय, उमा दत्त शर्मा, पूर्व विधायक महेश गोयल, हरिओम गोयल, विश्वनाथ भारद्वाज, अंजुला शर्मा, मंजू शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, इंद्रदीप जैन, ऋषि रंजना, प्रियंका ठाकुर ने आरती उतारी।

*आज आएंगे चित्र विचित्र जी महाराज*
पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों और कुंदनिका शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि महोत्सव के पाँचवें दिन 18 जुलाई, शुक्रवार को शाम 4:00 बजे से 8:00 तक शिव महापुराण एवं गौ कथा के साथ-साथ सुप्रसिद्ध भजन गायक चित्र विचित्र जी महाराज की भजन संध्या होगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कर्बला के शहीदों की याद में मना चेहल्लुम,महफ़िल,लंगर

     फतेहपुर सीकरी दरगाह हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के सज़्ज़ादानशी अरशद फरीदी के नेतृत्व में चेहल्लुम की महफिल का अहतमाम किया गया महफ़िल में तमाम शायर व ओलेमा ने कलाम पेश…

    सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में वाटर कूलर का शुभारंभ

      फतेहपुर सीकरी आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर उनका शुभारंभ किया गया है। पालिका कार्यालय पर स्थित नवीन वाटर कूलर का चेयरमैन शवनम…

    Leave a Reply