गुजरात प्रदेश के ओलपाड तालुका अंतर गत करचेलिया गांव में एक नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर गांव वालों की तोड़ फोड़

सूरत: करचेलिया गांव में बड़ी झड़प, नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ को लेकर गांव में बवाल

सूरत जिले के ओलपाड़ तालुका के करचेलिया गांव में शुक्रवार को नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, बच्ची दुकान पर पेंसिल लेने गई थी, तभी उसके साथ छेड़छाड़ की गई।

परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के प्रयास के बावजूद पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की, जिससे गांव के लोग गुस्से में आ गए। नाराज ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने विरोध स्वरूप दुकान में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस का भी घेराव किया। बच्ची के साथ हुई घटना के बाद पूरा गांव गुस्से और आक्रोश से भर उठा।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस बल की भारी टुकड़ी गांव में पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई की गई।

ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल गांव में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर से ८० लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी को साइबर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सोशल मीडिया पर फर्जी शिपिंग एजेंट बनकर 80 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सूरत : सोशल मीडिया पर खुद को…

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका में नए पदाधिकारियों और अधिकारियों के लिए वी आई पी कारे खरीदने का प्रोपोजल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत मनपा में अधिकारियों के लिए नई V I P कार खरीदने की तैयारी, 2 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना…

    Leave a Reply