लौट आई चेहरे की मुस्‍कान

खोया मोबाइल वापस मिला तो लौट आई चेहरे की मुस्‍कान

फतेहपुर सीकरी। जब भी हमारी कोई अहम चीज खो जाती है तो बड़ी तकलीफ होती है। खासकर अगर मोबाइल जैसा कोई महत्वपूर्ण डिवाइस हो, जिसमें कॉनटैक्ट्स, फोटो जैसी अन्य खास चीजें हों। ऐसे में अगर कोई आपको खोया हुआ मोबाइल वापस दिला दे तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। खुशियों से भरा ऐसा ही नजारा दिखा जब फतेहपुर सीकरी घूमने आय पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल तलाश कर सौंप दिया। वह भी तब जब वे अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे।

बुधवार 23 जुलाई को राजस्थान सीकर से फतेहपुर सीकरी बुलंद दरवाजा स्मारक घूमने के लिए मोहम्मद शकील नाम के पर्यटक व उनके परिजन आए हुए थे। इसी बीच वह अपना एप्पल कंपनी का आईफोन मोबाइल कहीं पर भूल गए काफी तलाश करने पर नहीं मिला, बुलंद दरवाजा, दरगाह हजरत शेख सलीम चिश्ती परिसर में फईम कुरैशी को मोबाइल मिल गया उन्होंने पर्यटक की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद पर्यटक की तलाश कर उनका मोबाइल उन्हें सौंप दिया। खोया मोबाइल पाकर पर्यटक का चेहरा खिल उठा और मज़ार पर मौजूद लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    राम भक्ति रस से सराबोर हुई बंबई वाली बगीची, सुंदरकांड के संगीतमय गायन ने बांधा समां

    अर्जुन रौतेला आगरा। बंबई वाली बगीची-खंदारी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर मंगलवार को रामभक्ति, संगीत और साहित्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। रामायण रिसर्च काउंसिल, निर्मल लिटरेचर एंड म्यूजिक…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल में मरीजों को बड़ी सुविधा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के नई सिविल अस्पताल की हाईटेक पहल पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच रिपोर्ट अब मरीजों को सीधे WhatsApp…

    Leave a Reply