गुजरात प्रदेश के सूरत शहर उधना विस्तार जीत इंडस्ट्रियल के पास श्री माधव गौशाला उधना बमरोली खड़ी पुल के नजदीक आज हुआ महा रक्तदान शिविर का आयोजन

गुजरात प्रदेश सूरत शहर

28/07/2025

स्थान: श्री माधव गौशाला, उधना, सूरत

तारीख: 27 जुलाई 2025सूरत के उधना क्षेत्र स्थित श्री माधव गौशाला में सांस्कृतिक रक्षा समिति द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में कुल 1034 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो एक अत्यंत सराहनीय उपलब्धि है।

गौशाला के अध्यक्ष श्री आशिष सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सूरत पुलिस आयुक्त श्री गहलोत साहब भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और गौशाला के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए समस्त गौसेवकों को हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।

गौशाला में दिव्यांग और बीमार गौवंशों की सेवा की जाती है। शिविर में शामिल सभी रक्तदाताओं का स्वागत तुलसी के पौधे भेंट कर किया गया। साथ ही #No_Drugs अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया।

श्रावण मास के शुभ अवसर पर सभी रक्तदाताओं ने गौशाला परिसर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर विस्तार के निवासियों ने तथा जन प्रतिनिधि एवम् विस्तार के गौसेवक भारी सख्या में उपस्थित रहे

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

 

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच *थाना रिसिया पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री का फर्जी सह प्रतिनिधि बनें जालसाजों को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मंदिर स्थित शिविर कार्यालय का फर्जी सह प्रतिनिधि बन कर फोन कर अधिकारियों / आम जनमानस पर दबाव बनाते गैर कानूनी कार्य करने…

    गुजरात प्रदेश के पाटण जिले में एक निजी अस्पताल में अमानवीय घटना को लेकर चारों तरफ पड़ रही फिटकर प्रशासन से न्याय की गुहार

    १०/१२/२०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के पाटन जिले के एक निजी अस्पताल में एक अमानवी घटना सामने आई है। थारा थाना क्षेत्र की एक…

    Leave a Reply