अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा में आज भारत देश के 79 वें आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर सभी विद्यालयों के साथ सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात देश की शान तिरंगे को सलामी देते हुए, देश के अमर शहीदों को याद किया गया।
दयालबाग के मऊ में स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्थानीय निवासियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्रधानाचार्या ऋतु तोमर ने ध्वजारोहण किया।

जनपद आगरा के खुशीराज बिल्डर्स के एमडी सुभाष बघेल ने आज अपनी विभिन्न प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया।
तो वहीं राजकीय हाईस्कूल सेमरा, खंदौली में प्रधानाचार्या आराधना सिंह ने विद्यार्थियों के समक्ष ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला, तो वहीं विद्यालय के विज्ञान क्लब प्रभारी राहुल सारस्वत ने विद्यार्थियों आजादी का महत्व बताते हुए कहा कि यह न केवल राजनीतिक स्वतंत्रता को दर्शाता है, बल्कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता, समानता और आत्म-निर्णय की भावना को भी दर्शाता है। आजादी हमें अपने जीवन के फैसले खुद लेने की शक्ति देती है, और यह देश के विकास के लिए भी आवश्यक है।

तो वहीं जलेसर रोड़ पर स्थित एचकेएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कारण सिंह बघेल (ठेकेदार) ने प्रधानाचार्य श्रवण कुमार, समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थियों के समक्ष ध्वजारोहण किया।
अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




