विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा महालक्ष्मी मंदिर से बल्केश्वर पार्क तक आज सुबह निकलेगी विशाल मंगल कलश यात्रा

अर्जुन रौतेला आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई द्वारा बल्केश्वर पार्क में 22 अगस्त से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के लिए 21 अगस्त, गुरुवार सुबह 09:00 बजे बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 2100 माता-बहनें राधे रानी के स्वरूप में सुसज्जित मंगल कलश लेकर सहभागिता करेंगी।
आयोजन से जुड़ीं माता-बहनों ने बुधवार शाम महालक्ष्मी मंदिर में बड़े ही श्रद्धा भाव से भजन संकीर्तन करते हुए मंगल कलश सजाए।

मुख्य संरक्षक, मार्गदर्शक और प्रखर समाज सेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानन्द बापू के श्री मुख से दिव्य भागवत कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कथा स्थल पर बैले पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों और दो एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जा रही है ताकि अपने वाहनों की चिंता किए बिना भक्त कथा का श्रवण कर सकें।
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी पार्षद मुरारी लाल गोयल एवं ट्रस्टी सुमन गोयल ने संयुक्त रूप से बताया कि पूरे कथा पंडाल में मिंट लीफ की पाइपलाइन और कूलरों की व्यवस्था की जा रही है ताकि भक्तों को शीतल शीतल फुहार के साथ ठंडी महक का एहसास होता रहे..

कलश सज्जा के दौरान मुख्य यजमान सुगंधी परिवार से विनीता सुगंधी, ट्रस्टी सुमन गोयल, रजनी गोयल, ममता सिंघल, आशा अग्रवाल, पूर्विका बंसल, जागृति अग्रवाल, राखी गुप्ता, पूजा गुप्ता, अल्पना गर्ग, रमा गुप्ता, मीरा कुशवाह, श्वेता राठौर, अंशिका गुप्ता, कुसुम लता, राजकुमारी अग्रवाल, रेखा शर्मा, शालिनी गुप्ता, सीमा अग्रवाल और ज्योतिव गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। गिर्राज बंसल, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल एवं विजय वर्मा ने व्यवस्था सँभाली।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश के सूरत जिले के ओलपाड तहसील में बड़ी संख्यामें देशी और विदेशी शराब के अड्डे गैर कानूनी ढंग से खुले आम चलाए जा रहे हैं प्रशासन द्वारा जांच करके कायदे सर कार्यवाही करने की गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी से अनुरोध करते गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक

    13/12/2025 टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तालुका में व्यापक स्तर पर चल रहे देशी-विदेशी शराब के गैरकानूनी व्यापार…

    गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जैसलमेर जसदड तहसील के अटकोट गांव में दिल्ली निर्भया कांड को वापस याद दिलाती 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

    * ११/१२/२०२५टी एन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जसदण तहसील के अटकोट गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म- इस मामले में…

    Leave a Reply