रेनू ‘अंशुल’ को मिला सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान

 

रेनू ‘अंशुल’ को मिला सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान

राष्ट्रभाषा स्वाभिमान एवं भागीरथ सेवा संस्थान ने संयुक्त रूप से किया 33 वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन

आगरा। राष्ट्रभाषा स्वाभिमान एवं भागीरथ सेवा संस्थान द्वारा गाजियाबाद के भागीरथी संस्थान प्रेक्षागृह में आयोजित 33 वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन में ताजनगरी की साहित्यकार श्रीमती रेनू ‘अंशुल’ को हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान-2025 से अलंकृत किया गया।
मंच पर मौजूद मानस मर्मज्ञ कवि प्रोफेसर लल्लन प्रसाद, नरायण कुमार, हरी सिंह पाल और यूएसएम पत्रिका के संपादक उमाशंकर मिश्र ने रेनू ‘अंशुल’ को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती रेनू ‘अंशुल’ की रचनाधर्मिता और साहित्य-संवेदना सराहनीय है, विशेष कर उनके द्वारा लिपिबद्ध चर्चित उपन्यास ‘गाथा पंचकन्या’ एक कालजयी रचना है।
इस दौरान रेनू ‘अंशुल’ के पतिदेव दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा से सेवानिवृत्त उच्च अधिकारी अंशुल अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply