संवाददाता अर्जुन रौतेला। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, आध्यात्मिक परंपराओं व हस्तशिल्प को समर्पित चार दिवसीय (21 से 24 मई) भव्य यूपी महोत्सव का अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव में देश-विदेश से जुड़े आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के 10 हज़ार से अधिक अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 180 देशों में किया गया, जिसे दर्शकों द्वारा अत्यधिक सराहा गया।

इस विशेष अवसर पर गुरुदेव का जन्मोत्सव भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आगरा के प्रतिष्ठित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान जब गुरुदेव पधारे, तब उन्हें छात्राओं की इस अद्भुत प्रस्तुति के विषय में बताया गया। गुरुदेव ने विशेष रूप से बच्चों को पुनः वही प्रस्तुति प्रस्तुत करने के लिए कहा। छात्राओं ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं भावपूर्ण अभिव्यक्ति के साथ अपनी प्रस्तुति दोबारा दी, जिसे देखकर गुरुदेव अत्यंत प्रसन्न एवं भावविभोर हो उठे।

गुरुदेव ने बच्चों से स्नेहपूर्वक संवाद करते हुए उनकी तैयारी के विषय में जानकारी ली तथा इतने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों के समर्पण, अनुशासन एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि इस शानदार नृत्य प्रस्तुति की कोरियोग्राफी विद्यालय की नृत्य शिक्षिका पूजा गुप्ता द्वारा की गई थी, जिनके कुशल निर्देशन एवं अथक परिश्रम ने प्रस्तुति को विशेष ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
अपनी प्रस्तुति से सभी को आकर्षित करने वाली छात्राओं व उनकी माताओं के नाम में अमायरा कतरोलिया (कक्षा 2), गौरी सिंह (कक्षा 5), सान्वी मित्तल (कक्षा 6), विहानी धमीजा (कक्षा 6), सान्वी बघेल (कक्षा 7), पीहू गुप्ता (कक्षा 8
), अंकिता सिंह (कक्षा 8), वैष्णवी सिसोदिया (कक्षा 8), अनिका यादव (कक्षा 8), आध्या गोयल (कक्षा 9), अनुष्का गुप्ता (कक्षा 11), गुंजन मित्तल (अभिभावक), अनीता गुप्ता (अभिभावक), स्वाति सिंह (अभिभावक) आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
महोत्सव में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा, प्रसिद्ध लोकगायिका व पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, डाॅ. रुचि खरे व गीतांजलि सहित अनेक प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

पूरे कार्यक्रम में उल्लास, संस्कृति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने न केवल कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया, बल्कि आगरा एवं उत्तर प्रदेश का नाम भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित किया।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel



