गुजरात प्रदेश अहमदाबाद सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर २० करोड़ रुपए के गांजा के साथ एक यात्री को (डी आर आई) ने गिरफ्तार किया

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त, युवक गिरफ्तार

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स और एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए एक भारतीय युवक के पास से लगभग 20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का 20.366 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) से मिली सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान बैंकॉक से आई थाई एयरवेज की फ्लाइट से उतरे एक संदिग्ध यात्री को अधिकारियों ने रोककर पूछताछ की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पहले दिल्ली से बैंकॉक गया था और वहां से अहमदाबाद पहुंचकर पुनः दिल्ली जाने की तैयारी में था। अधिकारियों द्वारा उसकी ट्रॉली बैग की गहन जांच करने पर 19 वैक्यूम-सील पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में हरे रंग का सूखा पत्तेदार पदार्थ मिला, जिसकी जांच में गांजा होने की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह मादक पदार्थ किस नेटवर्क के माध्यम से भारत लाया गया था और इस पूरे रैकेट में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस: पाकुड़ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बूथ स्तर पर हुआ वृक्षारोपण

    पर्यावरण संरक्षण: भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर पर लगाए फलदार पौधे, कहा आने वाली पीढ़ी की धरोहर है प्रकृति।   पाकुड़: आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के…

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों पर डिब्बे और ड्रम में डीजल लेने पर लगी रोक, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    Leave a Reply