सूरत: पांडेसरा GIDC में लक्ष्मीपति यूनिट-2 के एम्ब्रॉयडरी मज़दूर रविवार की छुट्टी को लेकर हड़ताल पर

सूरत: पांडेसरा GIDC में लक्ष्मीपति यूनिट-2 के एम्ब्रॉयडरी मज़दूर रविवार की छुट्टी को लेकर हड़ताल पर

सूरत (गुजरात):औद्योगिक क्षेत्र पांडेसरा GIDC स्थित ‘लक्ष्मीपति यूनिट-2’ के एम्ब्रॉयडरी (कढ़ाई) कारखाने में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब लगभग 200 मज़दूर अपनी मांगों को लेकर अचानक हड़ताल पर चले गए।

रविवार की छुट्टी पर छिड़ा विवाद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है। मज़दूर लंबे समय से रविवार को अवकाश की मांग कर रहे थे, जिसे लेकर यूनिट मैनेजमेंट के साथ लगातार खींचतान बनी हुई थी। बातचीत के बेनतीजा रहने पर मज़दूरों का गुस्सा फूट पड़ा और करीब 200 कारीगरों ने काम ठप कर हड़ताल का रास्ता चुन लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम
कारखाने में कामकाज रुकने और मज़दूरों के विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पांडेसरा थाने से पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और किसी भी तरह की अप्रिय घटना या शांति-व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके में तगड़ा बंदोबस्त तैनात कर दिया है।

समाधान की कोशिशें जारी
फिलहाल पुलिस प्रशासन और कारखाना प्रबंधन के प्रतिनिधि मज़दूरों के साथ बातचीत कर विवाद सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। मज़दूरों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे !

रिपोर्टर
प्रशांत शुक्ल TN News 24 surat

i

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

    ।। कोसी कलां ।। रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन। कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण…

    Leave a Reply