भारत सरकार द्वारा संचालित सीएससी ई गवर्नेन्स सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा 15 दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान का कार्यक्रम हुआ आयोजित

भारत सरकार द्वारा संचालित सीएससी ई गवर्नेन्स सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा 15 दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान का कार्यक्रम हुआ आयोजित।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित सीएससी ई गवर्नेन्स सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा 15 दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में देश के सभी जिलों में आज दिनांक 1 फरवरी 2022 को अभियान का शुभारंभ करते हुए सभी सीएससी केंद्रों पर स्वच्छ भारत अभियान के जागरूकता हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

जिसमें संबंधित गांव के आम जनमानस को ऐसे केंद्रों पर इकट्ठा कर अभियान के तहत चलाए जा रहे हैं साफ सफाई के मुहिम को बढ़ावा देने हेतु जागरूक किया गया एवं उनके आसपास साफ सफाई एवं स्वच्छता का पालन करने हेतु निवेदन किया गया। इसी क्रम में जिला मथुरा के जिला प्रबंधक प्रदीप दीक्षित द्वारा बताया गया कि जिला के कुल 120 सीएससी केंद्रों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आम जनमानस को स्वच्छ हेतु जागरूक किया गया। जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जिसके द्वारा हम सभी के स्वास्थ्य सुदृढ़ रहते हैं।

स्वच्छता सभी का व्यक्तिगत कर्तव्य है अतः सभी नागरिक को स्वच्छता का पालन अवश्य करना चाहिए। आम जनमानस को अपने घर के आस-पास स्वच्छता रखने से उनके स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। कार्यक्रम के अंत में सीएससी केंद्र संचालक एवं जिला प्रबंधक द्वारा आम जनमानस को साफ सफाई हेतु जागरूक होने का निवेदन किया एवं अपने घर के आस-पास सफाई करने का अनुरोध किया।

रिपोर्टर – विष्णु कुमार।
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो.न. 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में वाटर कूलर का शुभारंभ

      फतेहपुर सीकरी आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर उनका शुभारंभ किया गया है। पालिका कार्यालय पर स्थित नवीन वाटर कूलर का चेयरमैन शवनम…

    नहीं रहे देश के सबसे बुजुर्ग और ईमानदार विधायक आलम बदी आज़मी

    _निज़ामाबाद से कई बार रहे विधायक, मेदांता लखनऊ में ली अंतिम सांस_ आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले की निज़ामाबाद विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Leave a Reply