बहराइच * पीडितों ने लगाई एसपी से कब्जा हटवाने की गुहार * मनोज त्रिपाठी ,

दबंगों द्वारा संक्रमणीय भूमिधर किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ितों ने मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाकर दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है । मामला कोतवाली नानपारा का है जहां जुबलीगंज निवासी 4 सगे भाइयों अब्दुल सत्तार, अब्दुल गफ्फार, अब्दुल रज्जाक, अब्दुल जब्बार पुत्र गण हाजी रोशन की जमीन गाटा संख्या 393 रकबा 1.0930 हे तहसील नानपारा कोतवाली नानपारा के मेहरबान नगर में स्थित है जिस पर वह वर्षों से सीमांकन के बाद काबिज है तथा उनका कब्जा भी है पर नानपारा कोतवाली के ही कायस्थ टोला निवासी दो दबंग व्यक्ति उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहें है तथा विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं पीड़ित द्वारा मामले में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है पीड़ित भाइयों ने मामले में पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि उनकी जमीन सुरक्षित रह सके। मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ 8081466787 मास्क का प्रयोग करें और अपने परिवार को वैक्सीन अवश्य लगवाये ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply