हर घर तिरंगा : चंद्रा ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने किया जागरुक

कमला नगर तेज नगर में स्थित टीसी चंद्रा इंटर कॉलेज ने निकाली तिरंगा यात्रा

एकता व अखण्डता का प्रतीक है अगस्त माह : डॉ० शास्त्री

आगरा (अर्जुन रौतेला) आज चंद्रा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निर्देशन में टी०सी० चंद्रा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झन्डा लेकर जागरुकता रैली निकाली।

प्रभात फैरी का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक डॉ० करतार चन्द्र शास्त्री ने छात्र-छात्राओं को हरी झण्डी दिखाकर की, जिसमें रवि कुमार, मनोज, आयुष, पिंकी, प्रियंका आदि ने आगे चलकर बैनर को सम्भाला।

रैली को सम्बोधित करते हुए श्री शास्त्री जी ने कहा कि हमको अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदान को कभी नही भूलना चाहिये, क्योकि आज हम लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं, यह उन्ही पवित्र व पुण्य आत्माओं का आशीर्वाद है।

विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं ने राहगीरों से भी निवेदन किया कि आगामी 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप सभी लोग अपने अपने घरों पर तिरंगा झन्डा अवश्य लगाएं, जिससे विश्वभर में भारत की एकता व अखंडता का सन्देश जाये, भारत फिर से विश्व गुरू बन जाये।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बहराइच * मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पुतला दहन *मनोज त्रिपाठी.

    बहराइच मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मेडिकल कालेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा0 संजय खत्री का पुतला दहन किया गया। अखिल भारतीय…

    सपा सांसद रामजी लाल सुमन का बयान: समाजवादी पार्टी के लिए संकट का संकेत… शूरवीर राणा सांगा का इतिहास

    सपा सांसद रामजी लाल सुमन का बयान: समाजवादी पार्टी के लिए संकट का संकेत ? तमाम समाजसेवी संगठनों में हलचल मच गई है, राजनीतिक गलियारो मैं भी गुफ्तगू आम हो…

    Leave a Reply