
आजमगढ़ 11 अगस्त 2022
बिलरियागंज
जिला कमांडेंट होमगार्ड आजमगढ़ के आदेशानुसार
होमगार्ड विभाग ने भी आज अपने बी ओ अवैतनिक कमांडर अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर अवैतनिक प्लाटून कमांडर सबके साथ मिलकर के आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम स्वतंत्रता सप्ताह तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें करीब 25 होमगार्ड के जवान अपने वर्दी टर्नआउट के साथ 11:00 बजे बिलरियागंज चौक से ब्लॉक मुख्यालय तक नगर के गणमान्य लोगों के साथ मार्च निकाला। मार्च में उपस्थित होने वाले प्रत्येक सदस्य के हाथों में तिरंगा झंडा रहा और देश भक्ति नारा लगाते हुए मार्च की । इस कार्यक्रम का आयोजन बिलरियागंज में मंडल कमांडेंट राम कुमार वर्मा,जिला कमांडेंट मनोज कुमार सिंह बधेल, होमगार्ड प्लाटून कमांडर श्री बुधी राम यादव,राजेश शुक्ला व अन्य ने किया। गणमान्य लोगो में मुख्यरूप से रामपाल सिंह,राम सागर सिंह,वीरेंद्र, डा विजय,अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोर्टर
आदित्य नारायण वर्मा
ब्यूरो चीफ
TN NEWS 24
आवाज़ जूर्म के खिलाफ़
आजमगढ़





Updated Video