रक्षा बंधन का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है

आजमगढ़ 12 अगस्त 22
रक्षा बंधन का शाब्दिक अर्थ रक्षा करने वाला बंधन मतलब धागा है। इस पर्व में बहनें अपने भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षा बंधन को राखी या सावन के महिने में पड़ने के वजह से श्रावणी व सलोनी भी कहा जाता है। यह श्रावण माह के पूर्णिमा में पड़ने वाला हिंदू तथा जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है।
श्रावणी पूर्णिमा में, रेशम के धागे से बहन द्वारा भाई के कलाई पर बंधन बांधे जाने की रीत को रक्षा बंधन कहते हैं। पहले के समय रक्षा के वचन का यह पर्व विभिन्न रिश्तों के अंतर्गत निभाया जाता था पर समय बीतने के साथ यह भाई बहन के बीच का प्यार बन गया है।आज रक्षा बंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है,शोशल मीडिया के युग में भी यह त्योहार दो दिन मनाया गया,बहुत से ज्योतिषाचार्य 11 अगस्त को भी मनाने का निर्णय लिया तो कइयों ने 12 अगस्त यानी आज का दिन बताया।परंतु हमारे समाज ने दोनो ज्योतिषाचार्य की बात मानकर दोनो दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है।

रिपोर्टर
आदित्य नारायण वर्मा
ब्यूरो चीफ
TN NEWS 24
आवाज़ जूर्म के खिलाफ़
आजमगढ़।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    रीवा: माता शीतला मंदिर में आज से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

      रीवा: माता शीतला मंदिर में आज से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा   रीवा (मध्य प्रदेश)। जिला रीवा के सितलहा स्थित सुप्रसिद्ध माता…

    Leave a Reply