बिलरियागंज हुआ तिरंगामय,सबने अपने हाथ में थामना चाहा तिरंगा

आजमगढ़ 13 अगस्त 22
आजादी के अमृत महोत्सव की पावन बेला में उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भी अपने सरोकार का पालन कर रहा है। शनिवार को नया चौक से सुबह 10 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बिलरियागंज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्‍सा लिया। रैली को सबके हाथो में तिरंगा लेकर रवाना किया।यात्रा में कई स्‍कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे।
देश भर में माहौल तिरंगामय हो चला है। आजमगढ़ जनपद का बिलरियागंज बाजार भी इसमें पीछे नहीं है। नगरवासी हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। व्यापार मंडल और स्कूली बच्चों के सहयोग से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उ प्र उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर रैली में बड़ी संख्‍या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए सभी लोगों की जुबां पर बस एक ही गीत था… मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है। मन में उठ रहे देशभक्त के ज्वार को अपने-अपने तरीके से प्रकट कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा नया चौक से शहाबुद्दीनपुर गया फिर वापस नया चौक आकर राष्ट्र गान के साथ समापन किया गया,भारत माता की झांकी रथ पर काफी मनोरम लग रहा था।आनंद मेमोरियल एकेडमी के बच्चे,आदर्श इंटर कालेज,कृष्ण कोचिंग के बच्चे,कन्या कर्मोत्तर के बच्चे,भी शामिल रहे।
आजादी का 75 अमृत महोत्सव का तिरंगा यात्रा धूमधाम से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बिलरियागंज के समस्त पदाधिकारी,सभी व्यापारी बंधुओ एवं स्कूल के बच्चों में हर हाथ मे तिरंगा हो इसका जुनून देखा गया,परंतु मार्केट में तिरंगा न मिलने से लोग मायूस दिखे।परंतु देश भक्ति का जज्बा कड़ी चिलचिलाती धूप को भी मात दे रही थी।

रिपोर्टर
आदित्य नारायण वर्मा
ब्यूरो चीफ
TN NEWS 24
आवाज़ जूर्म के खिलाफ़
आजमगढ़

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    खंदौली के ग्राम खड़िया में नवनिर्मित जन सेवा केंद्र शुरू, ब्लॉक प्रमुख ने किया विधिवत लोकार्पण

    खंदौली के ग्राम खड़िया में नवनिर्मित जन सेवा केंद्र शुरू, ब्लॉक प्रमुख ने किया विधिवत लोकार्पण आगरा – विकास खंड खंदौली की ग्राम पंचायत खड़िया में ग्रामीणों की सुविधा के…

    श्री मरुबाई देवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी दूरा मैं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया

    फतेहपुर सीकरी में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। यह शिविर श्री मरुबाई देवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, दूरा में आयोजित हुआ। इसका आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक…

    Leave a Reply