रामलीला महोत्सव के कैलेंडर का हुआ विमोचन, रामलीला महोत्सव मेले की तैयारियां हुई शुरू।

।। कोसी कलां ।।

रामलीला महोत्सव के कैलेंडर का हुआ विमोचन, रामलीला महोत्सव मेले की तैयारियां हुई शुरू।

कोसी कलां में उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध श्री राम भरत मिलाप मेला कहा जाता है इस मेले को देखने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान,पंजाब आदि जगहों से लोग आते हैं। श्री राम लीला संस्थान कोसी कलां द्वारा होने वाले रामलीला महोत्सव मेले को लेकर शनिवार को कैलेंडर का विमोचन का कार्यक्रम अग्रसेन वाटिका कोसी कलां में किया गया।

इस कार्यक्रम में नगर के अनेक समाजसेवी, संभ्रांत लोग, राजनीतिक लोग और रामलीला संस्थान के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस रामलीला कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम राम लीला संस्थान के मुख्य अतिथि गिर्राज प्रसाद जैन, सतीश चंद जैन, पी सी जैन आदि नगर के संभ्रांत और प्रमुख समाजसेवियों के द्वारा किया गया।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने सबसे पहले श्री राम की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर कैलेंडर विमोचन का कार्य शुरू किया । उसके बाद आए हुए मुख्य अतिथि व समाजसेवियों का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। रामलीला संस्थान के अध्यक्ष ने रामलीला महोत्सव के विवरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला महोत्सव 21 सितंबर 2022 से लेकर यह मेला 06 अक्टूबर 2022 भरत मिलाप मेले तक चलेगा।

श्री राम लीला संस्थान के अध्यक्ष ने मेले के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर 2022 को झंडा पूजन, 23 सितंबर 2022 रावण की सवारी, 24 सितंबर 2022 गणेश जी की सवारी , 25 सितंबर 2022 श्री राम जन्म, 26 सितंबर 2022 सीता जन्म, ताड़का वध, 27 सितंबर 2022 धनुष यज्ञ, 28 सितंबर 2022 श्री राम बरात, 29 सितंबर 2022 श्री राम बनवास लीला, 30 सितंबर 2022 श्री राम वन गमन, पैदल सवारी, 01 अक्टूबर 2022 खर दूषण की सवारी, 02 अक्टूबर 2022 हनुमान जी की सवारी, 03 अक्टूबर 2022 डोंगा लीला, 04 अक्टूबर 2022 कुंभकर्ण वध, काली का मेला, 05 अक्टूबर 2022 शहरा, रावण दहन, 06अक्टूबर 2022 भरत मिलाप आदि होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि इस बार भरत मिलाप मेले में नगरवासियों और छेत्र वासियों को पहले से और भी भव्य झांकियां और रामलीला मंचन अनूठे रूप में देखने को मिलेगा। आज के इस कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में मुकेश कुमार गोयल, हरेन्दर ठाकुर, नवल किशोर, राहुल जैन कामिया, सौरभ जैन कामिया, जगदीश प्रसाद सुपानिया, निर्भय पांडे, सत्य नारायण पुरोहित, दिनेश अगरारिया, सुभाष अग्रवाल, वेद प्रकाश गोयल, कन्हैया लाल गोयल, धर्मवीर शर्मा, अजय गोयंका, अजय ठाकुर, अन्नू वैध, के के अग्रवाल, दयाशंकर अग्रवाल, राजकुमार सैनी, मनोज सक्सेना, गिर्राज सिंह, दीपक बडगूजर, सौरभ जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – विष्णु कुमार ।
चैनल से जुड़ने , खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें ।
मो.न. –8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    Leave a Reply