इंस्पेक्टर को मेरी जाति नहीं पसंद इसलिए डंडे से पीटा’, आरोप लगाने वाला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

आगरा के थाना शाहगंज में तैनात सिपाही आनंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि सिपाही ने कर्मचारी आचरण और सोशल मीडिया नियमावली का उल्लंघन किया। सिपाही ने थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह पर डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया था। हालांकि निरीक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बुधवार को सिपाही के वीडियो वायरल हुए थे। इससे वो अपने शरीर पर लगी चोट दिखा रहा था। मीडिया के सामने आकर कहा था कि प्रभारी निरीक्षक को उसकी जाति पसंद नहीं, इसलिए पीटा गया। मामला लखनऊ तक पहुंच गया। डीजी कंट्रोल से जानकारी ली गई। पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने जांच एसीपी लोहामंडी गिरीश कुमार को दी। उन्होंने सिपाही और निरीक्षक के बयान दर्ज किए। इसके बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी।

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षक पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। इसके साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कैमरे पर दिया था बयान

पुलिसकर्मियों के लिए कर्मचारी आचरण और सोशल मीडिया नियमावली बनी है। सिपाही ने कैमरे के सामने आकर बयान दिया था। इससे पहले अधिकारियों को जानकारी नहीं दी। उसने दोनों नियमावली का उल्लंघन किया। विवाद के दौरान सिपाही का निरीक्षक ने वीडियो बनाया था। सिपाही ने कहा था कि वीडियो बनाने के बाद पिटाई की। उसके चोट लगी। ऐसे में जांच जारी है कि सिपाही को चोट कैसे लगी? उसका मेडिकल भी नहीं हुआ था।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा किरावली। बजरंगदल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को…

    खुले पंख परिवार का तृतीय गौ सेवा कार्यक्रम सम्पन्न, 2000 किलो सब्जी एवं हरा चारा किया अर्पित

    खुले पंख परिवार का तृतीय गौ सेवा कार्यक्रम सम्पन्न, 2000 किलो सब्जी एवं हरा चारा किया अर्पित सचिन राजावत आगरा। सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर सक्रिय संस्था खुले पंख परिवार…

    Leave a Reply