2 ठिकानों पर दबिश देकर देह व्यापार का पर्दाफाश, 20 से अधिक महिला और पुरुषों को आपत्तिजन

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में बीती रात पुलिस ने 2 ठिकानों पर दबिश देकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है।

 

पुलिस ने 20 से अधिक महिला और पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई में अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल, पुलिस को विदिशा रोड और बायपास रोड पर स्थित घरों में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थी। इसके बाद कोतवाली, देहात और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो घरों में छापा मारा।

इस दौरान दोनों ठिकानों से करीब एक दर्जन से अधिक पुरुष और 10 से अधिक महिलाओं को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को लेकर एसडीओपी ऑफिस लेकर पहुंची, जहां देर रात तक कार्रवाई चलती रही। पुलिस ने बताया कि 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ठिकानों में महिलाएं लंबे समय से सेक्स रैकिट का गोरख धंधा चला रही थी। आरोपियों पर देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

      फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस…

    Leave a Reply