जगदलपुर में भीषण गर्मी के बीच वार्डवासी पानी के लिए जूझ रहे हैं। दीनदयाल वार्ड में पिछले 4 दिनों से पानी के लिए लोग परेशान हैं।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भीषण गर्मी के बीच वार्डवासी पानी के लिए जूझ रहे हैं। दीनदयाल वार्ड में पिछले 4 दिनों से पानी के लिए लोग परेशान हैं। नगर निगम की अव्यवस्था के खिलाफ वार्डवासियों ने मोर्चा खोला और जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। लोगों का कहना है कि, नगर निगम पेयजल की पूर्ति करवाने में विफल है। मजबूरन दूसरे वार्ड से उन्हें पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
भाजपा को मिला मुद्दा
पानी की किल्लत से जूझते वार्डवासियों का समर्थन अब भाजपा भी कर रही है। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि, वॉल्व को बनाने के लिए सिर्फ 500 रुपए खर्च होंगे। 500 रुपए खर्च करने नगर निगम दिलचस्पी नहीं दिखा पा रहा है। निगम की सारी योजनाएं फेल है। वार्ड के लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी का बंदोबस्त करवाने निगम विफल साबित हुआ है।

आयुक्त बोले- जल्द होगा समाधान
जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त एस पैकरा ने लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। वार्ड में पानी की आपूर्ति की जाएगी। उधर, वार्डवासियों ने निगम आयुक्त की बात मानी है और कहा है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो वे फिर सड़क पर उतरेंगे हमारा चिरिमिरी कांग्रेस

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दिल्ली में सी ए आई टी का भव्य राष्ट्रीय महिला समिट सम्पन्न महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भयता पर विशेष जोर चार सो से अधिक महिलाओं की भागीदारी

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *दिल्ली में कैट का भव्य राष्ट्रीय महिला समिट संपन्न, 400 से अधिक महिलाओं की भागीदारी — महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर*…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर चेंबर ऑफ कॉमर्स का कबीले तारीफ आयोजन उद्योगों को होगा फायदा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एस जी सी सी आई बिजनेस कनेक्ट द्वारा एआई आधारित ‘स्पीड बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन सूरत: दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स…

    Leave a Reply