बहराइच * डीएम ने छात्र – छात्राओं के दल को युवा टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के प्रति शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना * मनोज त्रिपाठी.

प्रदेश में युवा टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने एवं प्रत्येक जिले के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक, पौराणिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों तथा अल्पज्ञान परन्तु अत्यधिक संभावनायुक्त पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जनपद बहराइच में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अन्तर्गत गठित युवा पर्यटन क्लबों को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिंस वर्मा, सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकाएं व युवा पर्यटन क्लब के सदस्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
जिला पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अन्तर्गत जनपद के सरकारी व एडेड 05 विद्यालयों राजकीय इण्टर कॉलेज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, महाराज सिंह इण्टर कॉलेज, तारा महिला इण्टर कॉलेज तथा आजाद इण्टर कॉलेज में गठित युवा पर्यटन क्लबों के 10-10 छात्र-छात्राओं कुल 50 छात्र-छात्राएं जिसमें 26 छात्राएं व 24 छात्र शामिल है को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया है। उन्होनें बताया कि छात्र-छात्राओं का यह दल महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल, चित्तौरा एवं बौद्ध स्थल, श्रावस्ती का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त करेगा। मनोज त्रिपाठी 8081466787, बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    Leave a Reply