शिक्षाविद् और साहित्य सेवी डॉ. श्री भगवान शर्मा के निधन पर बाबू गुलाब राय स्मृति संस्थान ने किया शोक व्यक्त

*शिक्षाविद् और साहित्य सेवी डॉ. श्री भगवान शर्मा के निधन पर बाबू गुलाब राय स्मृति संस्थान ने किया शोक व्यक्त*

आगरा। ताज नगरी के जाने-माने साहित्य सेवी, समीक्षक, हिंदी विद्वान, सेंट जॉन्स कॉलेज के सेवानिवृत्त हिंदी विभागाध्यक्ष और बाबू गुलाब राय स्मृति संस्थान के अध्यक्ष डॉ. श्री भगवान शर्मा के निधन पर बाबू गुलाब राय स्मृति संस्थान ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
*बाबू गुलाब राय संस्थान की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शशि तिवारी, उपाध्यक्ष प्रो. सुबोध शंकर* और मंत्री द्वय संजय राय (पूर्व पार्षद) व कवि कुमार ललित ने कहा है कि श्रद्धेय बाबूजी *डॉ. श्री भगवान शर्मा जी का निधन हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति और आगरा की ऐसी क्षति है जिसकी पूर्ति असंभव है।* संस्थान उनकी हार्दिक सेवाओं को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
बाबू गुलाब राय स्मृति संस्थान के संरक्षक विज्ञान रत्न लक्ष्मण प्रसाद, प्रो. एसपी सिंह, श्रीमती वसुधा गुप्ता, उपाध्यक्ष इंजी. राकेश कुमार, डॉ. गिरधर शर्मा, आदर्श नंदन गुप्त, महामंत्री डॉ. तरुण शर्मा, मंत्री डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा, कोषाध्यक्ष विजित गुप्ता, आंतरिक अंकेक्षक इंजी. विवेक गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सीके सारस्वत, डॉ. बिंदु शेखर शर्मा, डॉ. रामदयाल कटारा, डॉ. अजीत फौजदार, डॉ. कुलदीप कुमार पाठक, डॉ. रोहित पाराशर, डॉ. खुशीराम शर्मा, नरेश जैन, मुकेश जैन, परामर्श मंडल में शामिल स्क्वाड्रन लीडर रूपेंद्र कश्यप, सुरेंद्र कुमार, डॉ. सुधीर शंकर, कृष्ण कुमार और अनूप गुप्ता भी शोक श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में शामिल रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    Leave a Reply