_*नेपाल से 1500 मी लंबी दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल कर घर लौटा आयुष सैनी*_

_*राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने किया फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत…*_

 

_*छुटमलपुर समाचार*_

_विधानसभा बेहट क्षेत्र के नगर पंचायत छुटमलपुर निवासी आयुष सैनी ने नेपाल में जाकर यूथ इंटरनेशनल गेम्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर लंबी दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल कर जनपद सहारनपुर का नाम रोशन किया है, घर पहुंचने से पहले सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदेश के राज्यमंत्री जसवंत सैनी एवं महिला भाजपा नेत्री श्रीमती मंजू शर्मा ने आयुष सैनी को फूलमाला पहना कर सम्मानित किया और जीत की बधाई दी।_

_*नगर पंचायत छुटमलपुर* के वार्ड नंबर 3 (शिव कालोनी) निवासी आयुष सैनी पुत्र श्री सेठपाल सैनी ने नेपाल में हुई यूथ इंटरनेशनल गेम्स में 1500 मीटर लंबी दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है, आयुष सैनी की इस बड़ी जीत पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। आयुष सैनी की मां रीना सैनी के साथ सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे राज्य मंत्री जसवंत सैनी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती मंजू शर्मा एडवोकेट ने स्वर्ण पदक विजेता आयुष सैनी को ट्रेन से उतरते ही फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया और जीत की बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद रजत पुंडीर, श्यामलाल सैनी, रूप कुमार, विष्णु सैनी, धर्मपाल सैनी, सत्यपाल आदि अनेक उसके चाहने वाले मौजूद थे ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Editor In Chief TN NEWS 24

    बदलते वक्त का, बदलते भारत का, आज के हर युवा पीढ़ी की, पहली पसंद.... TN NEWS 24 आवाज़ जुर्म के खिलाफ़ 

    Related Posts

    खाना बनाते समय लगी गैस सिलेंडर में आग, मची अफरा तफरी, 3 लोग झुलसे

    खाना बनाते समय लगी गैस सिलेंडर में आग, मची अफरा तफरी, 3 लोग झुलसे टुंडला – जनपद फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव सलेमपुर में उस समय हड़कंप मच…

    बांग्लादेश में हिंदुओं की निरंतर हो रही हत्या व अत्याचारों के विरोध में शनिवार को हिंदू आक्रोश मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई, सौंपा ज्ञापन।

    बांग्लादेश में हिंदुओं की निरंतर हो रही हत्या व अत्याचारों के विरोध में शनिवार को हिंदू आक्रोश मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। फिरोजाबाद- (टूंडला) हिंदू आक्रोश मोटरसाइकिल यात्रा गांव सलेमपुर से…

    Leave a Reply