बाजीगर’ फेम दलीप ताहिल को 2 महीने की जेल, 5 साल बाद ड्रंक ड्राइविंग केस में मिली सजा

Dalip Tahil: ‘बाजीगर’ फेम दलीप ताहिल को 2 महीने की जेल, 5 साल बाद ड्रंक ड्राइविंग केस में मिली सजा

दलीप ताहिल को 2 महीने की जेल की सजा सुनाने के अलावा उनपर 500 रुपये का जुर्माना भी लगा है. साल 2018 ड्रंक ड्राइविंग केस में कोर्ट ने ऑर्डर दिए हैं कि वो चोटिल हुई महिला को पांच हजार रुपये का भुगतान भी करें.

शाहरुख खान के ‘बाजीगर’ को-स्टार दलीप ताहिल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एक्टर को 2 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. दरअसल, साल 2018 में दलीप, हिट एंड रन केस में फंसे थे. पांच साल बाद इस केस पर कोर्ट में सुनवाई हुई और एक्टर को 2 साल की जेल की सजा मिली है. दलीप, नशे में ड्राइव कर रहे थे, जब एक ऑटोरिक्शा के पीछे उन्होंने गाड़ी मारी. उस रिक्शा में एक महिला बैठी थीं, जिन्हें काफी चोटे लगी थीं. यह केस मुंबई के खार में हुआ था. ड्रंक ड्राइविंग केस में दलीप को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 2 महिने की सजा सुनाई है.

 

कोर्ट ने सुनाई सजा

दलीप ने इस केस पर सुनाई जाने वाली सजा पर बयान देते हुए कहा- मैं जज की इज्जत करता हूं. जो मजिस्ट्रेट कोर्ट में निर्णय लिया गया है, उसको मानता हूं. पर हम पूरे निर्णय को चैलेंज करने वाले हैं, हाई कोर्ट में मैं इसको लेकर अपील दूंगा. इस केस को सस्पेंड भी किया जा सकता था, पर नहीं किया गया. और इससे भी ज्यादा जरूरी मैं बात कहना चाहूंगा कि इस एक्सीडेंट में महिला को बहुत हल्की-फुल्की चोटे लगी थीं. मैंने किसी को चोट नहीं पहुंचाई है.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    Leave a Reply