खोया पर्स पाकर पर्यटक का खिला चेहरा

महिला पर्यटक का खोया हुआ पर्स ढूंढ कर मथुरा जाकर सौपा


फतेहपुर सीकरी। शुक्रवार को सीकरी की मुगलिया स्मारकों को निहारने मुंबई से सीकरी आई महिला पर्यटक का पर्स कहीं गुम हो गया। शनिवार को महिला के गाइड द्वारा उक्त पर्स को ढूंढ कर मथुरा के एक होटल में जाकर महिला पर्यटक को सुपुर्द किया।
बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर मुंबई के परेल निवासी महिला पर्यटक भाग्यश्री अपने परिवार के साथ सीकरी की मुगलिया स्मारकों को निहारने आई। जाते वक्त महिला पर्यटक का पर्स स्मारक में कही गुम हो गया। महिला पर्यटक द्वारा अपने गाइड मेहराजुद्दीन को संपर्क किया। गाइड द्वारा पर्स की खोजबीन की गई तो पता चला कि पर्स एस आई एस कर्मी संतोष कुमार के पास सुरक्षित है। जिसे लेकर गाइड द्वारा मथुरा के शीतल होटल में ठहरी महिला पर्यटक को सुपुर्द किया गया। वहीं पर्स पाकर महिला पर्यटक द्वारा धन्यवाद प्रकट किया गया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

एमबीडी कॉलेज दूरा में शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

पारंपरिक खेलों से जुड़कर ही युवा रख सकते हैं संस्कृति को जीवंत: डॉ. भूरी सिंह विद्यार्थियों को खेल और शारीरिक विकास के प्रति जागरूक करने का प्रयास फतेहपुर सीकरी (दूरा)।…

श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

Leave a Reply