राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय कठूमर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विविध कार्यक्रम हुए आयोजित

रिपोर्टर:सत्यवीर सैन

कठूमर/अलवर 13सितंबर 2021

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर परिसर में सोमवार को “आजादी का अमृत महोत्सव” के संदर्भ में निबंध प्रतियोगिता और एक लघु नाटिका का मंचन व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महात्मा गांधी के विविध आंदोलनों को संजोया गया और महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ और आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में राज्य सरकार द्वारा निर्देशित जिला प्रशासन अलवर द्वारा आदेशित किया गया।
इस अवसर पर एसीबीओ मनोज शर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य शेर सिंह यादव उपस्थित रहे। और लघु नाटिका का मंचन भूमि दत्त शर्मा शिक्षक द्वारा तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन तोताराम शिक्षक के द्वारा कराया गया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शिब्बोराम सोनी के नेतृत्व में इस अवसर पर विविध खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गई। विद्यालय प्रांगण में विविध लोगों ने बहुत ही उत्साह से इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाग लिया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा की भव्य झांकियां, झांकियों ने मोहा जन-जन का मन।

    नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा की भव्य झांकियां, झांकियों ने मोहा जन-जन का मन। कोसीकलां। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर तृतीय दिवस को मां चंद्रघंटा की भव्य…

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला, देखने को उमड़ी भीड़।

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला , देखने को उमड़ी भीड़। कोसीकलां। मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक मेले के अंतर्गत शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी का भव्य…

    Leave a Reply