बहराइच * जिला मजिस्ट्रेट द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सकुशल संपन्न कराने हेतु तैनात किये गये मजिस्ट्रेट *मनोज त्रिपाठी.

जिला अधिकारी मोनिका रानी ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कल 08 मार्च 2024 को नगर क्षेत्र में निकाले जाने वाले जुलूसों/शोभायात्रा/शिव बारात को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगायी गयी है। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं द्वारा प्रातः 04ः00 बजे से ही कॉवर यात्रा निकाल कर विभिन्न स्थानों पर स्थित शिवालयों/मन्दिरों में जलाभिषेक किया जाता है जो सिलसिला देर सॉयकाल तक चलता रहता है।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला अल्पसंख्यक कल्याध अधिकारी संजय मिश्रा व तहसीलदार सदर बहराइच अभय राज पाण्डेय को सिद्ध नाथ मन्दिर के अन्दर व अगल-बगल एवं सड़क मार्ग पर व सड़क मार्ग से मन्दिर की ओर प्रवेश मार्ग एवं बाहर जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियन्त्रित रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, नायब तहसीलदार सदर सुरेन्द्र प्रसाद व सहायक चकबन्दी अधिकारी अहमद अली तथा उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा को श्री मरी माता मन्दिर, सरयू तट से लेकर गोलवाघाट पुल, केडीसी तिराहा, डीएम आवास तिराहा, पानी टंकी चौराहा, डिगिहा तिराहा से छावनी चौराहा होते हुए कॉवरिया दल के साथ-साथ भ्रमणशील रहकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय व तहसीलदार न्यायिक सदर अजय कुमार को श्री मरी माता मन्दिर, सरयू तट से लेकर किसान डिग्री कालेज, बस स्टेशन, पीपल तिराहा होते हुए घंटाघर चौक निकट सिद्ध नाथ मन्दिर तक भमणशील रहकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा व सहायक चकबन्दी अधिकारी राम कुमार वर्मा को मनकामेश्वर मन्दिर धनकुट्टीपुरा से सॉय 07ः00 बजे निकलने वाली शिव बारात के साथ गणेश पूजा स्थल ब्राहम्णीपुरा घंटाघर चौक छावनी चौराहा होते हुए स्टेशन रोड धनकुट्टीपुरा से वापसी स्थल तक भ्रमणशील रहकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सहायक चकबन्दी अधिकारी गया प्रसाद व जितेन्द्र प्रसाद को थाना दरगाह शरीफ मोहल्ला गुलामअलीपुरा स्थित राम घाट मन्दिर से सॉय 07ः00 बजे निकलने वाली शिव बारात के साथ निर्धारित मार्ग राम जानकी मन्दिर गुलामअलीपुरा तक भ्रमणशील रहकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उपरोक्त अधिकारी शोभा यात्रा/जुलूस/शिव बारात के साथ कार्यक्रम की समाप्ति तक उपस्थित रहकर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर मजिस्ट्रेट सम्पूर्ण नगर क्षेत्र की कानून व्यवस्था हेतु ओवर आल प्रभारी होंगे , जबकि समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्रान्तर्गत स्थित नदियों के प्रसिद्ध घाटों एवं शिव मन्दिरों जहॉ जहॉ स्नान एवं जलाभिषेक के लिए भीड़-भाड़ लगती हो वहॉ पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों की तैनाती करके थानाध्यक्ष व पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय बनाये रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे।मनोज त्रिपाठी 8081466787 ,
बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply