रामलीला महोत्सव के कैलेंडर का किया विमोचन। मेले की तैयारियां हुई शुरू।

।। कोसी कलां ।।

 रामलीला महोत्सव के कैलेंडर का किया विमोचन। मेले की तैयारियां हुई शुरू।

कोसी कलां में उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध श्री राम भरत मिलाप मेला कहा जाता है इस मेले को देखने के लिए हरियाणा, राजस्थान,पंजाब आदि जगहों से लोग आते हैं। कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष यह मेला नही हो सका । जहां पर कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के बाद और सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद मेले की तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं।

श्री राम लीला संस्थान कोसी कलां द्वारा होने वाले रामलीला महोत्सव मेले को लेकर शुक्रवार को कैलेंडर का विमोचन का कार्यक्रम रामलीला धर्मशाला, तालाब शाही कोसी कलां में किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के अनेक समाजसेवी, संभ्रांत लोग, राजनीतिक लोग और रामलीला संस्थान के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष चन्द जैन ( लोहे वाले) रहे । सबसे पहले श्री राम की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर कैलेंडर विमोचन का कार्य शुरू किया गया । उसके बाद आए हुए मुख्य अतिथि व समाजसेवियों का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। रामलीला संस्थान के अध्यक्ष ने रामलीला महोत्सव के विवरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला महोत्सव 02 अक्टूबर 2021से लेकर यह मेला 16 अक्टूबर 2021 भरत मिलाप मेले तक चलेगा। श्री राम लीला संस्थान के अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा की पहले अनुमति न मिलने के कारण रामलीला का मंचन होना संभव नहीं हो पा रहा था लेकिन अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ की अनुमति मिलने के बाद भरत मिलाप मेले में नगरवासियों और छेत्रवासियों को पहले से और भी भव्य झांकियां और रामलीला मंचन अनूठे रूप में देखने को मिलेगा। आज के इस कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद सुपानिया, निर्भय पांडे, सत्य नारायण पुरोहित, दिनेश अगरारिया, सुभाष अग्रवाल वेद प्रकाश गोयल, रघुवर सिंह तोमर, धर्मवीर शर्मा, अजय गोयंका, अजय ठाकुर, अन्नू वैध, केके अग्रवाल, दयाशंकर अग्रवाल, राजकुमार सैनी, मनोज सक्सेना, गिर्राज सिंह, दीपक बडगूजर, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सौरभ जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – विष्णु कुमार ।
चैनल से जुड़ने , खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें ।
मो.न. –8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम

    ।। कोसी कलां।। धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ झंडा विसर्जन, रामलीला संस्थान के…

    ​खाटू श्याम बाबा के 14वें वार्षिक उत्सव का भव्य आगाज, मेंहदी उत्सव और संकीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

    पार्क वैली अपार्टमेंट में सजा बाबा श्याम का अलौकिक दरबार, वृंदावन की भजन गायिका ने बांधा समां आगरा। बाबा श्याम के वार्षिक उत्सव की तैयारियां इन दिनों श्याममय होती नजर…

    Leave a Reply