Deepak Chahar Engaged: धौनी के कहने पर दीपक चाहर ने किया जया को प्रपोज, जानिए इस फैसले पर क्‍या बोले पिता

रितु सारस्वत संवाददाता। ताजनगरी के क्रिकेटर दीपक चाहर दिल्ली की जया को दिल दे बैठे। गुरुवार को शारजाह में इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के मैच के दौरान दीपक ने स्टैंड में जया भारद्वाज को प्रपोज कर सभी का दिल जीत लिया। दीपक, आइपीएल के प्ले आफ मैच में जया को प्रपोज करना चाहते थे। महेंद्र सिंह धौनी के कहने पर उन्होंने अपना विचार बदलते हुए लीग मैच के दौरान प्रपोज किया। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

ताजनगरी के भारतीय तेज गेंदबाज आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। उनके पिता व कोच लोकेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि दीपक का प्लान प्ले आफ मैच के दौरान जया को प्रपोज करने का था। इसके बारे में उन्होंने टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को जानकारी दी थी। धौनी ने उन्हें प्ले आफ के बजाय लीग मैच में ऐसा करने को कहा। इसके बाद दीपक ने अपना निर्णय बदला। दीपक ने इसकी जानकारी परिवार को दे दी थी। उन्हें इस बात की काफी खुशी है। 180 देशों ने रिंग सेरेमनी देखी है। दोनों की शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके वापस लाैटकर आने पर दोनों परिवार मिल-बैठकर शादी की तारीख तय करेंगे।

आगरावासियों ने लाइव देखी सगाई

आगरावासियों ने दीपक और जया की सगाई को लाइव देखा। मैच के दौरान दीपक ड्रेसिंग रूम में जाने के बजाय स्टैंड की ओर चले गए। वहां काले कपड़े पहने हुए एक लड़की को उन्होंने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया तो दर्शक चकित रह गए। इसके बाद दीपक ने अपनी जेब से रिंग निकालकर लड़की को प्रपोज किया। लड़की के हां कहने के बाद दीपक ने रिंग पहना दी। इसके बाद उस लड़की ने भी दीपक को रिंग पहना दी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका में पान मसाला विमल गुटका को लेकर डबल नीति से लोग परेशान म्युनिसिपल कमिश्नर श्री ध्यान दें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महा नगर पालिका में तंबाकू नियंत्रण को लेकर दोहरी नीति आखिर क्यूं सूरत शहर में एक अजीब और चिंताजनक स्थिति…

    Leave a Reply