देश-दुनिया की विभिन्न समस्याओं के ये अंतिम समाधान हैं बेहद उपयोगी: पं. हृदय नारायण दीक्षित

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पं. हृदय नारायण दीक्षित जी ने आगरा के लेखक लक्ष्मण प्रसाद की पुस्तक ‘द लास्ट सॉल्यूशंस इण्डिया एण्ड वर्ल्ड’ को सराहा*

*देश-दुनिया की विभिन्न समस्याओं के ये अंतिम समाधान हैं बेहद उपयोगी: पं. हृदय नारायण दीक्षित*

देश की सबसे बड़ी समस्या: भारत के लिए सही जनसंख्या नीति क्या होनी चाहिए? भारतीय न्याय प्रणाली तीव्र कैसे होगी? लोकतंत्र में शिक्षित से अधिक अशिक्षित की सुनवाई क्यों है? फूडसेफ्टी डिपार्टमेंट को लोगों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए क्या करना चाहिए? वायु, जल, ध्वनि और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के उपाय सहित भारत और विश्व के 48 प्रमुख मुद्दों और समस्याओं के सम्बन्ध में 25 साल के सतत अनुसंधान व परिश्रम से अंतिम समाधान खोज कर ताज नगरी के फेस रीडर एवं लेखक लक्ष्मण प्रसाद ने निखिल पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘द लास्ट सॉल्यूशंस इण्डिया एण्ड वर्ल्ड’ में लिखे हैं।
विगत दिवस लक्ष्मण प्रसाद ने जब यह पुस्तक प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ लेखक पं. हृदय नारायण दीक्षित जी को उनके निवास पर भेंट की और किताब के विषय और उद्देश्य पर चर्चा की तो पं. हृदय नारायण दीक्षित ने पुस्तक की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि देश-दुनिया की विभिन्न समस्याओं के ये अंतिम समाधान न केवल तार्किक हैं बल्कि जनहित और राष्ट्रहित में बेहद उपयोगी भी हैं।
इस मुलाकात और उत्साहवर्धन से गदगद लक्ष्मण प्रसाद ने आगरा लौटकर उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि लिखने-पढ़ने में बेहद रूचि रखने वाले दीक्षित जी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं इस किताब को पूरा पढ़ूंगा और विभिन्न मुद्दों पर पुस्तक के निष्कर्षों को जिम्मेदार लोगों तक भी पहुंचाने की कोशिश करूंगा ताकि इन विचारों का लाभ देश-दुनिया के लोगों को मिल सके।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply