जिला पंचायत अध्यक्ष ने गांव कुर्रा चित्तपुर स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने गांव कुर्रा चित्तपुर स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया।

रिपोर्ट कपिल गौतम 

आगरा : बुधवार को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने गांव कुर्रा चित्तपुर स्थित अस्थाई गौशाला पर पहुंची। वहां उन्होंने गौवंशी पशुओं के लिए भूसा, हरा चारा, पानी, सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में 60 गोवंशी संरक्षित होना बताया गया। गौशाला में गौवंशी के भरण-पोषण के लिए भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने और प्रतिदिन हरा चारा की उपलब्धता कराए जाने के विषय में जानकारी गौ सेविका गुड्डी देवी द्वारा दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी गौ वंशी को गुड़ खिलाया। कार्य तथा रख रखाव अच्छा होने पर गौ सेविका की सराहना की।
डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि अस्थाई गौशाला में संरक्षित गौवंशों के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित बनी रहे। इसके साथ ही गौवंशों के रख-रखाव का ध्यान, गौवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था उचित रेगुलर बनी रहे, उसको लेकर चर्चा की। साथ ही निर्देशित किया कि गौवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण का भी ध्यान रखा जाए। जरूरत पड़ने पर आवश्यक उपचार दिया जाए।

ये रहें उपस्थित।
: गौ सेविका गुड्डी देवी, देवकी नंदन प्रधान, ड़ा. रघुवीर सिंह, मनीष कुमार, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, मदन कुमार, गौ शाला कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    Leave a Reply