धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादियों ने किए पुष्प अर्पित

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में रक्षा मंत्री जैसे कई पदों पर रहने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती पर आज जिला कार्यालय, समाजवादी पार्टी, फतेहाबाद रोड, आगरा पर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में सभी स्थानीय नेताओं ने स्व. श्री मुलायम सिंह यादव के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर समाजवादी विचार धारा के लिए उनके संघर्ष को स्मरण करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर तेजवीर सिंह बघेल ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी ने जीवनभर गरीब, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों, गाँव एवं गरीबों के हित में काम करते रहे, उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक समाजवादी विचारधारा के कार्यकर्ता को श्रद्धेय नेताजी के सपनों का भारत बनाने के लिए संघर्ष करना होगा।

सभी वरिष्ठ नेताओ कार्यकर्ताओ ने माननीय नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने माल्यार्पण किया नेताजी के संघर्षील जीवन पर चर्चा हुई श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा नेताजी किसानों गरीबों मजदूरों आशहायो के लिए भगवान सुरूप थे नेताजी के मुख्यमंत्री रहते हुए कुछ फैसले जो सदा सदा के लिए याद किए जाएंगे जैसे मंडी में लगने वाली किसानों पर चुंगी को खत्म करना सरकारी हॉस्पिटल में पर्चे को 1 रूपय करना रक्षा मंत्री रहते हुए शहीद फौजियों का सब उनके परिवार तक पहुंचाना जैसे उनके फैसलों को सदा याद किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा मुलायम सिंह यादव जन्म : 22 नवम्बर 1939 हुआ था भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। मुलायम सिंह उत्तर भारत के बड़े समाजवादी और किसान नेता रहे हैं। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले नेता जी ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। बहुत कम समय में ही नेता जी का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नज़र आने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किये।नेता जी भारत के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले एक शिक्षक थे किन्तु शिक्षण कार्य छोड़कर इन्होंने राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1992 में एक राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी की स्थापना की। नेताजी को 26 जनवरी 2023 की पूर्व संध्या पर मरणोपरांत पद्म विभूषण से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला एवं महानगर महासचिव सुरेंद्र चौधरी, हरिमोहन राजपूत लोधी ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, रामसहाय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल, रामगोपाल बघेल, राजपाल यादव, नितिन कोहली, पवन प्रजापति, राकेश धनगर, श्याम भोजवानी,राकेश अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह यादव,बलविंदर सिंह जाटव, राहुल चौधरी, आदिल वेग मिर्जा, मुकेश कर्दम,मुकेश यादव, डा बबलू सिंह नरवार, वेद प्रकाश चौधरी, आलोक यादव, गुड्डी भारती, शिवपाल यादव, आशुतोष निषाद,रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सुमल डेयरी के कथित 1000 करोड़ रुपए भ्रष्टाचार प्रकरण में सामिल+++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सुमुल डेयरी के कथित 1000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार प्रकरण में दोषी निदेशकों को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग सूरत,…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के अडाजन विस्तार में भयंकर आग दस से अधिक दमकल******

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत के अडाजन क्षेत्र में भीषण आग, 15 से अधिक वाहन जलकर खाक सूरत, 18 जून : सूरत शहर के अडाजन क्षेत्र में…

    Leave a Reply