माफी न मांगने पर, लालू प्रसाद यादव का पुतला दहन : शालिनी सिंह पटेल

अर्जुन रौतेला संवादाता। बीते दिनों राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाकर महिलाओं को अशोभनीय भाषा इस्तेमाल किया था, जिसके लिए पूरे देश में आक्रोश है। जेडीयू नेत्री शालिनी सिंह पटेल ने लालू प्रसाद यादव का पुतला दहन करने का फैसला लिया व आज दिनांक 13 दिसंबर 2024 को दर्जनों कार्यकर्ता महिलाओं ने पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।

बीते दिनों लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए महिलाओं को अपमानित किया था।
जनता दल यूनाइटेड महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने अपने वक्तव्य में बताया है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा महिलाओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि यदि लालू प्रसाद यादव बिहार और देश की महिलाओं एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तो जनता दल यूनाइटेड महिला विंग की सभी कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर इको गार्डन में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

प्रदर्शन में शामिल जेडीयू के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष उमाकांत सविता, जदयू जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निहारिका मंगल, श्रीराम प्रजापति, हजरत अली, बिहारी लाल, अर्जुन सिंह, जयप्रकाश निगम, बाबूलाल चौधरी, दिलीप गुप्ता, चुन्नी देवी, ज्योति मौर्या, मिथला सोनी, नायरा नामदेव, रत्नम पांडे, नगर सचिव बांदा करण सिंह,  फिरोज अली, आरती देवी, लक्ष्मी देवी बलराम, मातादीन, भैरामदीन, जिला मीडिया प्रभारी रजनी द्विवेदी, रामशरण एवं सैकड़ो लोग सम्मलित थे।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    संस्कार भारती, आगरा महानगर, बृज प्रान्त द्वारा राजेश गर्ग और शीला गर्ग को समर्पित कर हुई काव्य गोष्ठी

    संवादाता अर्जुन रौतेला। संस्कार भारती, आगरा महानगर, बृज प्रान्त द्वारा राजेश गर्ग और शीला गर्ग को समर्पित 14वीं नमन काव्य गोष्ठी का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को आर्य समाज मन्दिर,…

    आगरा कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रयोगात्मक (रिसर्च प्रोजेक्ट) परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम द्वारा सूचित किया गया है कि राजनीति विज्ञान विभाग के स्नातक स्तर के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक (रिसर्च…

    Leave a Reply