राष्ट्रीय होलकर सेना ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय होलकर सेना ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. देवांश धनगर ने सम्मान किया बरारा को समर्पित


अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्रीय होलकर सेना, बिचपुरी विकास खंड आगरा द्वारा गांव बरारा में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी के साथ करीब पांच दर्जन मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से प्रत्येक विधार्थी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया एवं समाज की महिलाओं को कम्बल वितरित किए गये।
घनश्याम होलकर की ओर से हमेशा की तरह प्रत्येक विद्यार्थी को दो-दो पुस्तकों की प्रतियां भेंट की गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मास्टर देवांश धनगर बरारा को भी सम्मानित किया गया।

कोडिंग मास्टर देवांश धनगर ने कहा कि “राष्ट्रीय होल्कर सेना से यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा की बात है। यह आयोजन मेरे गाँव बरारा में होना इसे और भी खास बनाता है, क्योंकि यह हमारी जड़ों और संस्कृति से जुड़ने का अवसर है। यह सम्मान मुझे उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देता है। मैं यह पुरस्कार अपने परिवार और मार्गदर्शकों को समर्पित करता हूँ, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। होल्कर वंश की विरासत हमें साहस और सेवा के मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा देती है। इस सम्मान के लिए दिल से धन्यवाद—यह मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”

आयोजन में प्रमुख रूप से विजय सिंह परिहार, लाखनसिंह, देवेन्द्र धनगर, राजीव बघेल, डा.बीना धनगर, राजेश्वरी धनगर, अभिनेता जीतू बघेल, भूरी सिंह ( तानगढ़ी), पंकज बघेल, गौरव धनगर, तेजवीर प्रधान, दुष्यन्त बघेल, कमल सिंह बघेल अध्यापक, छोटू चन्देल, पूरनसिंह, सोबरन सिंह धनगर वाह, रंजीत मसानिया, निहाल सिंह बघेल भरतपुर, आनंद बघेल, महेंद्र बघेल सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अशोक धनगर ने किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग

    गुजरात प्रदेश मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान महीने में सूरत शहर के राजमार्ग पर लारी गल्ले लगाने की अनुमति के लिए सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला की मांग

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में इस समय मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान महीना होने पर सूरत शहर के राजमार्गों पर रात के समय फुटपाथ…

    Leave a Reply