समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी पीडीए पंचायत : लक्ष्मी धनगर

अर्जुन रौतेला संवादाता। अलीगढ की छर्रा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। बरला मोड़ स्थित सत्यदेव नेताजी के कार्यालय पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने की।
बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही बूथ स्तर पर नए मतदाताओं को जोड़ने और पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) गठबंधन की सेक्टर स्तर पर पंचायत आयोजित करने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। सभी सेक्टर प्रभारियों को जमीनी स्तर पर काम करने और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
विधानसभा अध्यक्ष विद्याराम यादव ने जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदार करतार सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. केपी सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पुंडीर, समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश धनगर आदि पदाधिकारियों के साथ-साथ जोन, ब्लॉक, नगर, सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों का माला पहना कर के स्वागत किया।


बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष विद्यमान यादव, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार जाटव, विधानसभा महासचिव साहिब शेरवानी, औसान प्रधान आजादपुर, विजय सिंह मास्टर, भूरी सिंह डीलर पहाड़ीपुर, प्रेमपाल सिंह, अदनान खां, प्रमोद बाबा, डॉ. अमर सिंह, मनोज जजाथल, मुस्लिम, वसीम अहमद नगला कसाब, तारिक सिंह, राम किशोर यादव, ओमबाबू , लक्ष्मी नारायण, विजय पाल सिंह, जगदीश, अमरपाल, विजय कुमार इत्यादि सहित अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply