चिश्ती की दरगाह में दो पक्षों में हाथापाई

आगरा। फतेहपुर सीकरी स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में चादर चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में हाथापाई, धक्का मुक्की हो गई। शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में जायरीनों द्वारा चादर चढ़ाये जाने के दौरान दरगाह प्रबंधन के खादिमों एवं धार्मिक गाइड में हाथापाई व धक्का मुक्की हो गई । एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। विवाद की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

घटना के अनुसार हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में जायरीनों के साथ पहुंचे दो धार्मिक गाइडों द्वारा जायरीनों की खादिमों द्वारा चढ़ाई जा रही चादरों को अपने हाथ से चढ़ाए जाने की बात कही। जिस पर दोनों पक्षों में धक्का मुक्की और हाथापाई हो गई। उक्त घटना के दौरान खादिमों द्वारा मौके पर बुलाई गई पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उक्त मामले में दरगाह प्रबंधन के खादिम आकिव हुसैन द्वारा थाना पुलिस को कय्यूम व गुलाम मोहम्मद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।
बता दें कि उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश पर एएसआई द्वारा दरगाह में जायरानों के लिए 19 धार्मिक गाइड बनाये गए थे, जिनमें से सात को ही गाइड कार्य करने की अनुमति मिली है। उक्त लोगों में से ही दो लोगों ने रविवार को दरगाह में जाकर अपने हाथ से जायरीनों की चादर चढ़ाये जाने के लिए प्रयास किया। जिस पर खादिमों द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

इस मामले में संरक्षण सहायक दिलीप सिंह का कहना है कि दो पक्षों का विवाद संज्ञान में आई है। विभाग द्वारा सात लोगों को धार्मिक गाइड का कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई है । उनको दरगाह में खादिमों के कार्य का अधिकार नहीं है।
वही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह दहिया का कहना है कि अभी हमें किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ पर अकीदत का सैलाब, फातिहा ख्वानी के बाद बांटा गया लंगर

      फतेहपुर सीकरी। सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की मासिक छठी शरीफ के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी में हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के दर…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply